Naga-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, जानें कब और कहां लेंगे सात फेरे

Naga-Sobhita: साउथ एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी 4 दिसंबर 2024 को है

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Naga-Sobhita: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल (Photo Credit-social Media)

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Wedding Date: साउथ एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सगाई के बाद से ही कपल इंडस्ट्री का सबसे चर्चित जोड़ों बन गया हैं। पिछले महीने पारंपरिक गोधुमा रायी पसुपु दंचतम समारोह के साथ इनके वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हुई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी का कार्ड वायरल हो गया है, जिसमें कपल की वेडिंग डेट भी सामने आई है।

बता दें पिछले साल अगस्त में, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हैदराबाद सगाई की थी जिसमें परिवार के करीबी लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। फैंस काफी लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

वायरल हो रहा शोभिता और नागा की शादी का कार्ड


वायरल हो रहे इस कार्ड की डिजाइन ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। इस कार्ड में पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिजाइन और आधुनिकता का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है। इस कार्ड में लटकती हुई मंदिर की घंटियां, जो आशीर्वाद और एक नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है, दीपक, गाय और फूल-पत्तों से लैस ये वेडिंग कार्ड बेहद क्लासी दिखाई दे रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम के साथ-साथ परिवार के लोगों का भी नाम शामिल हैं। इस कार्ड पर दोनों की शादी के डेट भी लिखी हुई है, जिसके मुताबिक शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी 4 दिसंबर, 2024 को है।

कब हो रही दोनों की शादी

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि अन्नपूर्णा स्टूडियो की स्थापना 1976 में नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने बंजारा हिल्स में 22 एकड़ की जगह पर की थी।

नागा चैतन्य की दूसरी शादी

गौरतलब है कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2017 में एक्टर ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि शादी के चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

अमेरिका में कैब चला रहे IITian से मिलकर भावुक हुए कॉमेडियन वीर दास, इंस्टा पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।