Pushpa 2 Trailer: फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। लॉन्च के समय फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा पूरी स्टार कास्ट स्टेज पर मौजूद थी। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर लोगों कि दीवानगी को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी।
