Allu Arjun Stampede Case: तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार (24 दिसंबर) को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस के सामने पेश हुए। अभिनेता को एक नोटिस जारी कर मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और थाना जाने से पहले उन्होंने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अल्लू अर्जुन ने पहले कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे।
