Amaran Controversial Scene: शिवकार्तिकेय और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' OTT पर आ गई है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। वहीं OTT पर आने के बाद इस फिल्म में एक बदलाव भी किया गया है। फिल्म में दिखाए गए एक मोबाइल नंबर को अब हटा दिया गया है। बात दें कि इस नंबर के कारण एक रियल लाइफ में एक छात्र को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण ये मामला कोर्ट में चला गया था।
