बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। 21 जनवरी 2000 दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म दोनों के लिए काफी लकी साबित हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। अमीषा पटेल इस फिल्म के बाद 'गदर' में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
