Pushpa 2: इधर अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किलें उधर पुष्पा-2 के डायरेक्टर ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, जानें क्या कहा

Pushpa 2 Controversy: संध्या थिएटर भगदड़ का मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुष्पा 2 के एक्टर से हैदराबाद पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है। इन सब के बीच 'पुष्पा 2' डायरेक्टर सुकुमार ने एक चौंकाने वाला एलान किया है। डायरेक्टर सुकुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
Sukumar: एक समारोह के दौरान पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है

हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को समन भेजा था, आज एक्टर पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में पहुंचे हैं। संध्या थिएटर में महिला की मौत के मामले में एक्टर को इससे पहले 13 दिसंबर, 2024 को उनके घर से हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने उनको जमानत दे दी थी।

इन सब घटनाओं का फिल्म के निर्देशक सुकुमार पर गहरा असर हुआ है। हाल ही में एक समारोह के दौरान पुष्पा 2 के डायरेक्टर ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है।

'पुष्पा 2' के डायरेक्टर ने क्या कहा


फिल्म निर्माता सुकुमार हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे, जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या है जिसको आप छोड़ना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब पर डायरेक्टर ने कहा कि ‘फिल्में’। ये सुनकर वहां बैठे सभी लोगों को हैरान रह गए। इस कार्यक्रम में एक्टर राम चरण भी शामिल थे, जो इस समारोह में उनके बगल में बैठे थे। डायरेक्टर के ये कहने के बाद राम चरण ने सुकुमार से माइक लेकर कहा कि, उनको फिल्म निर्देशन करना नहीं छोड़ना चाहिए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डायरेक्टर का ये बयान ऐसे समय आया है, जब 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

एक्टर पर पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि, 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने जाने से साफ मना कर दिया, जिसके कारण कथित तौर पर भगदड़ मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अल्लू अर्जुन के एक मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। लेकिन, टीम के सदस्यों ने अल्लू अर्जुन को यह बात नहीं बताई। कथित तौर पर अब पुलिस अधिकारी अदालत के समक्ष अपने दावे का समर्थन करने के लिए वीडियो साक्ष्य पेश करने की योजना बना रहे हैं।

सीएम ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

कुछ दिनों पहले तेलंगाना विधानसभा में संध्या थिएटर भगदड़ मामले को उठाया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में एक्टर अल्लू अर्जुन पर कई आरोप लगाए थे। सीएम ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में पहुंचे थे। सीएम के आरोप लगाने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने जुबली हिल्स स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इन आरोपों का जवाब दिया।

एक्टर ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'यह एक हादसा था और मृत महिला के परिवार के प्रति में मेरी संवेदनाए है। इस घटना के बारे में बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं कि मैंने एक खास तरीके से व्यवहार किया। ये गलत आरोप हैं। यह अपमानजनक है और कैरेक्टर एसासिनेशन है। बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, बहुत सारे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। महिला की मौत को एक दुर्घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को दोष नहीं दे रहे हैं क्योंकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।'

क्या था मामला

'पुष्पा 2'की रिलीज से पहले 4 दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था। फिल्म के प्रीमियम के दौरान देर रात को अचानक से अल्लू अर्जुन थिएटर में अपने फैन्स से मिलने पहुंचे। एक्टर के पहुंचने की खबर मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में काफी भीड़ जमा हो गई थी। जिसकी कारण वहां पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए थे। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उसका आठ साल का बच्चा घायल हो गया, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बाद 13 दिसंबर, 2024 को एक्टर अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर 4 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी गई। हालांकि, कागजी कार्रवाई में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी थी।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की मुश्किलें फिर बढ़ी, कांग्रेस नेता ने Pushpa 2 अभिनेता के खिलाफ दर्ज कराई नई शिकायत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।