Get App

Pushpa 2: इधर अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किलें उधर पुष्पा-2 के डायरेक्टर ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, जानें क्या कहा

Pushpa 2 Controversy: संध्या थिएटर भगदड़ का मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुष्पा 2 के एक्टर से हैदराबाद पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है। इन सब के बीच 'पुष्पा 2' डायरेक्टर सुकुमार ने एक चौंकाने वाला एलान किया है। डायरेक्टर सुकुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 1:43 PM
Pushpa 2: इधर अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किलें उधर पुष्पा-2 के डायरेक्टर ने दिया शॉकिंग स्टेटमेंट, जानें क्या कहा
Sukumar: एक समारोह के दौरान पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है

हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को समन भेजा था, आज एक्टर पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में पहुंचे हैं। संध्या थिएटर में महिला की मौत के मामले में एक्टर को इससे पहले 13 दिसंबर, 2024 को उनके घर से हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने उनको जमानत दे दी थी।

इन सब घटनाओं का फिल्म के निर्देशक सुकुमार पर गहरा असर हुआ है। हाल ही में एक समारोह के दौरान पुष्पा 2 के डायरेक्टर ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है।

'पुष्पा 2' के डायरेक्टर ने क्या कहा

फिल्म निर्माता सुकुमार हैदराबाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे, जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्या है जिसको आप छोड़ना चाहते हैं? इस सवाल के जवाब पर डायरेक्टर ने कहा कि ‘फिल्में’। ये सुनकर वहां बैठे सभी लोगों को हैरान रह गए। इस कार्यक्रम में एक्टर राम चरण भी शामिल थे, जो इस समारोह में उनके बगल में बैठे थे। डायरेक्टर के ये कहने के बाद राम चरण ने सुकुमार से माइक लेकर कहा कि, उनको फिल्म निर्देशन करना नहीं छोड़ना चाहिए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डायरेक्टर का ये बयान ऐसे समय आया है, जब 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें