हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड के सबसे फेमस और बड़े सितारों में से एक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shahrukh khan) बेहद जल्द एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई भी ऑफीशियल डिटेल सामने नहीं आई है। शनिवार को एक एंटरटेनमेंट पोर्टल इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एसआरके, बिग बी की एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि डॉन 1 और 2 एक साथ आने वाले हैं। 17 साल के बाद प्रोजेक्ट।
क्या एक बार फिर स्क्रीन शेयर करेंगे अमिताभ और शाहरुख
इस पोस्ट के बाद से ही अमिताभ और शाहरुख के साथ में काम करने की अफवाहें तेज हो गईं हैं। वहीं मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक दोनों ही सितारे एक बेहद ही दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं इस तरह की अफवाहें भी चल रही हैं कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अपकमिंग डॉन 3 में भी नजर आ सकते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले डॉन बनकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हु थी। अमिताभ के बाद शहरुख खान ने भी डॉन का कल्ट कैरेक्टर निभाया था। डॉन 1 और डॉन 2 में शाहरुख को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं डॉन 3 में रणवीर सिंह पर इस कल्ट फिल्म की विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।
पोस्ट पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन
इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि क्या होगा अगर अपकमिंग डॉन 3 में तीनों डॉन एक साथ नजर आएं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या करण जौहर कभी खुशी कभी गम के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं कई सारे लोगों ने अटकलें लगाते हुए कहा कि शायद शाहरुख खान जवान के प्रमोशन के लिए कौन बनेगा करोड़पति एक एपिसोड में नजर आ सकते हैं। बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी में शाहरुख के साथ काम करने का हिंट दिया था।