अल्लू अर्जुन को बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने से निराश हुए अनुपम खेर, बोले अच्छा होता अगर...

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटिग्रेशन का अवार्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को यह अवॉर्ड दिए जाने के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ही फिल्म के मुख्य अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया। अनुपम ने ट्वीट करते हुए फिल्म के पुरस्कार जीतने पर खुशी जाहिर की। हालांकि अभिनेता ने खुशी जताने के साथ ही साथ कहा कि यह बहुत अच्छा होता अगर उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिलता

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 9:59 PM
Story continues below Advertisement
गुरुवार यानी 24 अगस्त को भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) का ऐलान किया गया

गुरुवार यानी 24 अगस्त को भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (69th National Film Awards) का ऐलान किया गया। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटिग्रेशन का अवार्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को यह अवॉर्ड दिए जाने के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ही फिल्म के मुख्य अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया। अनुपम ने ट्वीट करते हुए फिल्म के पुरस्कार जीतने पर खुशी जाहिर की। हालांकि अभिनेता ने खुशी जताने के साथ ही साथ कहा कि यह बहुत अच्छा होता अगर उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिलता।

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड

बता दें कि साउथ के मोस्ट फेमस अभिनेताओं में से एक अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म पुष्पा द राइज के लिए बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। ट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि खुशी और गर्व है कि द कश्मीर फाइल्स ने प्रतिष्ठित और सबसे महत्वपूर्ण बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। ना केवल एक अभिनेता के तौर पर बल्कि फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भी मुझे इस बात की काफी ज्यादा खुशी है। मैं अपने अभिनय के लिए भी पुरस्कार जीतना पसंद करूंगा। पर अगर सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएं तो आगे काम करने का मजा और हौसला कैसे आएगा। चलिए! अगली बार! हर एक विनर को मेरी बधाई। जय हो।

इस वीकेंड ओटीटी पर देख सकते हैं ये फिल्में और वेबसीरीज, छुट्टी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज


पल्लवी जोशी को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड

द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग कास्ट का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं इस फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बयान दिया कि वे इस राष्ट्रीय पुरस्कार को आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को समर्पित करते हैं। विवेक ने कहा कि मैं अमेरिका में हूं औप मुझे अपने दोस्तो के फोन आने लगा। मुझे पता चला कि द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की श्रेणी में 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। राष्ट्रीय पुरस्कार भारत का प्रतिष्ठित पुरस्कार है। मैं शुरू से ही कहता रहा हूं कि द कश्मीर फाइल्स मेरी फिल्म नहीं है और मैं इसका केवल जरिया हूं। यह पुरस्कार मैं हमारी IamBuddha प्रोडक्शन कंपनी की ओर से आतंकवादियों के सभी पीड़ितों, विशेष रूप से कश्मीरी हिंदुओं और इसके अलावा, दुनिया के कोने-कोने में आतंकवाद का सामना कर रहे हिंदुओं को समर्पित कर रहा हूं और यह फिल्म उनकी आवाज है, उनकी पीड़ा है। इसलिए यह उनका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।