इस वीकेंड ओटीटी पर देख सकते हैं ये फिल्में और वेबसीरीज, छुट्टी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज

इस वीकेंड पर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मिलेगा एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। तो ऐसे में आइये जानते हैं उन फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में जो इस हफ्ते रिलीज हुई हैं और जिनको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते निपटा सकते हैं। इस लिस्ट में सत्य प्रेम की कथा, तमन्ना भाटिया स्टारर आखिरी सच और इस तरह की कई सारी फिल्मों और वेबसीरीज का नाम शामिल है

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 9:06 PM
Story continues below Advertisement
OTT release This Weekend: इस वीकेंड पर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मिलेगा एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट

OTT Release This Weekend: इस वीकेंड अगर आप कहीं घूमने या फिर बाहर जाने की बजाय घर पर रह कर चिल करने का प्लान रहे हैं तो एंटरटेनमेंट के तगड़े डोज के लिए तैयार हो जाइये। इस वीकेंड पर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मिलेगा एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। तो ऐसे में आइये जानते हैं उन फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में जो इस हफ्ते रिलीज हुई हैं और जिनको आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते निपटा सकते हैं। इस लिस्ट में सत्य प्रेम की कथा, तमन्ना भाटिया स्टारर आखिरी सच और इस तरह की कई सारी फिल्मों और वेबसीरीज का नाम शामिल है।

आखिरी सच

यह वेबसीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 25 अगस्त को स्ट्रीम हो गई है। इस वेबसीरीज में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस वेबसीरीज में एक ही परिवार में हुई कई मौतों की पड़ताल की जाती है। 'आखिरी सच' में तमन्ना के अलावा अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग, दानिश इकबाल, निशु दीक्षित, कृति विज और संजीव चोपड़ा जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। इसे रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है।


बजाओ

इस कॉमेडी म्यूजिकल सीरीज में रैपर रफ्तार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज में तनुज विरवानी, साहिल वैद और साहिल खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह वेबसीरीज तीन दोस्तों की कहानी है। जिसमें वे पंजाबी पॉप संगीत की हाई-ऑक्टेन दुनिया में घूमते कई सारी चुनौतियों का सामना करते हैं। इसे 25 अगस्त से जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

मर कर जिंदा हो गया था ये कलाकार! बताई मौत के बाद की पूरी कहानी, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ब्रो

यह एक तेलगू फिल्म है जिसमें पवन कल्याण और साई धरम तेज के अलावा प्रिया प्रकाश वरियर, केतिका शर्मा, ब्रह्मानंदम , सुब्बाराजू और वेनेला किशोर ने अभिनय किया है। 25 अगस्त से यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

'सत्यप्रेम की कथा'

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्य प्रेम की कथा 11 अगस्त को ही एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई थी। हालांकि तब यह फिल्म रेंटेड थी। यानी इसे पैसे देकर देखा जा सकता है। 24 अगस्त को यह फिल्म अब सभी के लिए फ्री में अवेलबल हो गई है। अगर आपके पास एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है तो आप इसे इस वीकेंड देख सकते हैं।

लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर

इस फिल्म में ऋत्विक धनजानी और अपूर्वा अरोड़ा ने मुख्य अभिनय किया है। फिल्म सिंगापुर में बेस्ड है। यह फिल्म 25 अगस्त से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।