मर कर जिंदा हो गया था ये कलाकार! बताई मौत के बाद की पूरी कहानी, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

60 साल के ग्रेवाल के साथ ये घटना 2013 में घटी, जब फरवरी में दोपहर के समय उनका दिल थम गया था। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद जब वे सात मिनट के लिए मर गए थे, तो उनके साथ क्या कुछ हुआ। ये सब तब हुआ, जब ग्रेवाल साउथईस्ट लंडन में अपने घर पर अपनी पत्नी एलिसन के साथ लंच कर रहे थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद अपने पति की ऐसी हालत देखने के बाद, एलिसन ने हड़बड़ाहट में एंबुलेंस को फोन किया

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
मर कर जिंदा हो गया था ये कलाकर!

क्या आपने कभी सुना या देखा कि कोई इंसान मर के जिंदा हो गया हो? आपका जवाब हो सकता है- नहीं.. लेकिन एक घटना ऐसी सामने आई है, जब एक शख्स न सिर्फ मर कर जिंदा हुआ, बल्कि उसने मरने के बाद क्या कुछ हुआ, ये सब भी बताया। वो शख्स और कोई नहीं बल्कि भारतीय मूल के ब्रिटिश स्टेज कलाकार शिव ग्रेवाल (Shiv Grewal) हैं, जो कुछ मिनटों के लिए "मर गए" थे। मौत के बाद उनके साथ क्या हुआ, उन्होंने इसका खुलासा भी किया।

60 साल के ग्रेवाल के साथ ये घटना 2013 में घटी, जब फरवरी में दोपहर के समय उनका दिल थम गया था। उन्होंने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद जब वे सात मिनट के लिए मर गए थे, तो उनके साथ क्या कुछ हुआ।

ये सब तब हुआ, जब ग्रेवाल साउथईस्ट लंडन में अपने घर पर अपनी पत्नी एलिसन के साथ लंच कर रहे थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद अपने पति की ऐसी हालत देखने के बाद, एलिसन ने हड़बड़ाहट में एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी, कुछ मिनट के लिए।


सात मिनट के अवास्तविक पल को याद करते हुए, ग्रेवाल ने PA रियल लाइफ के साथ अपने अनूठे अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने उस दूसरी दुनिया की अपनी यात्रा के बारे में बताया।

उन्होंने याद करते हुए कहा, "किसी तरह मुझे पता चल गया था कि मैं मर चुका हूं।" उनकी आवाज में अविश्वास का भाव गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे महसूस हुआ कि चीजें मेरे शरीर से बिल्कुल अलग हैं। ये ऐसा था, जैसे मैं किसी खाली जगह में हूं, लेकिन भावनाओं और संवेदनाओं को महसूस कर सकता था।

उन्होंने कहा, "मेरे पास ऐसा कोई शरीर नहीं था। मुझे लगता है कि ये कुछ-कुछ पानी में तैरने जैसा था, आप ऐसे महसूस करते हैं, जैसे आपका अपना कोई वजन ही नहीं और फिजिकल दुनिया से अलग हो जाते हैं।" उन्होंने पीए रियल लाइफ को बताया, "एक समय, मैं चंद्रमा पर यात्रा कर रहा था, और मैं अपने आस-पास उल्कापिंड और पूरा अंतरिक्ष देख सकता था।"

UP CM Yogi का सख्त निर्देश, गाड़ी पर लगा है जाति आधारित स्टीकर, कटेगा 21,000 रुपये का जुर्माना

 

उन्होंने बताया, "संभावनाओं, अलग-अलग जीवन और पुनर्जन्मों का एक पूरा सेट मेरे सामने पेश किया जा रहा था, लेकिन मैं उनमें से कुछ नहीं चाहता था। मैंने ये स्पष्ट कर दिया कि मैं अपने शरीर, अपने समय, अपनी पत्नी के पास लौटना चाहता हूं और जिंदा रहना चाहता हूं।"

एम्बुलेंस और पैरामेडिक्स के आने से उनके हालात बेहतर हो गए। पूरी तरह से बंद मेन आर्टरी को ठीक करने के लिए उनकी सर्जरी के बावजदू, ग्रेवाल की पीड़ा कम नहीं हुई। सेरेब्रल हाइपोक्सिय यानि दिमाग में ऑक्सीजन की कमी के कारण, ग्रेवाल एक महीने तक कोमा में रहे और इसके कारण उन्हें मिर्गी से जूझना पड़ा।

ठीक होने के बाद, वह आर्ट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करने लगे। "रिबूट" टाइटल के नाम से, उनका आर्ट कलेक्शन 24 सितंबर तक लंदन के कर्मा सैंक्टम सोहो होटल में प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने अचानक से आई, उस मौत के बारे में भी बताया। उन्होंने PA रियल लाइफ में स्वीकार किया, "इस वजह से मैं मौत से कम भयभीत हूं, लेकिन साथ ही, मैं ज्यादा भयभीत भी हूं, क्योंकि मुझे एहसास हुआ है कि जीवन में मेरे पास जो कुछ भी है वो कितना कीमती है।"

उन्होंने कहा "जीवन के प्रति मेरी इच्छा को बढ़ावा मिला है। मैंने हमेशा सोचा है कि मनुष्य के विकास और बेहतर बनने के लिए दयालुता जरूरी है, लेकिन इस अनुभव के बाद, अब मैं इसे अपने अंदर बहुत गहराई से महसूस करता हूं, ये जीवन की सच्चाई।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।