Amitabh Bachchan: बिग बी का जब डूबने लगा था करियर तो इस फिल्म ने दिया था सहारा! फीस में लिया था मात्र 1 रुपए

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड पर दशकों तक राज किया है। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्म देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया है। वहीं बिग बी के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनकी फिल्में ही चलना बंद हो गई थी। बिग बी को इस भंवर से इस टीवी शो और फिल्म ने निकाला था

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
amitabh bachchan: बिग बी का जब डूबने लगा था करियर तो इस फिल्म ने दिया था सहारा! फीस में लिया था मात्र 1 रुपये

Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के करियर में डायरेक्टर यश चोपड़ा का काफी योगदान रहा है। अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा के डायरेक्शन में कई आइकॉनिक फिल्में की है, जिसमें 'काला पत्थर', 'सिलसिला' और 'दीवार' जैसी कई हिट फिल्में शामिल है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। हाल ही में निखिल आडवाणी ने इन दोनों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया, इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया की पहले के बॉलीवुड और आज में कितना फर्क है।

यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। निखिल ने बताया कि मोहब्बतें फिल्म के लिए सदी के महानायक ने मात्र 1 रुपए की फीस ली थी।

निखिल चोपड़ा ने किया ये खुलासा


मिर्ची प्लस को दिए अपने इंटरव्यू में निखिल आडवाणी से जब पूछा गया कि पहले और अभी के बॉलीवुड इंडस्ट्री में कितना अंतर आया है, इस पर फिल्ममेकर ने कहा,"जब सिलसिला फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस समय यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्हें इस फिल्म के लिए कितनी फीस चाहिए। इस पर अमितजी ने कहा कि मुझे एक घर खरीदना है, इसलिए इस बार मुझे अच्छी रकम चाहिए, जिस पर यश चोपड़ा ने बोला ठीक है। इसके बाद फिर जब मोहब्बतें की शूटिंग के दौरान यशजी ने अमितजी से पूछा कि इस बार उनको कितनी फीस चाहिए, इस पर अमितजी ने कहा कि पिछली बार मैंने आपसे जितना मांगा था आपने दिया था। इस बार मुझे केवल 1 रुपए ही चाहिए। निखिल ने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने मोहब्बतें के लिए मात्र 1 रुपये में ही पूरी फिल्म की थी।"

पहले फिल्में कैसे बनती थी

निखिल आडवाणी ने यह भी बताया कि पहले फिल्में किस आधार पर बनती थी और अब कैसे बनाई जाती है। निखिल ने कहा,"पहले के दौर की फिल्में रिलेशनशिप के आधार पर बनती थी, लेकिन आजकल की फिल्में कैल्कुलेशन के बेस्ड पर बनाई जाती हैं। पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री एक परिवार की तरह थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान पाम आंटी (पामेला चोपड़ा) हमारे लिए खाना बनाती थीं। वह सबके पास जाकर भी पूछती थी कि किसी को भी किसी चीज से एलर्जी तो नहीं ना है। वो मेन्यू बनाती थीं। हमने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'मोहब्बतें' की शूटिंग इसी तरह से की थी।

इस टीवी शो ने फिर से बदला किस्मत

बता दें कि साल 1981 के में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिला आई. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं इस फिल्म के बाद 90 के दशक में अमिताभ का करियर धीमा पड़ गया। अपने डूबते करियर को बचाने के लिए बिग बी को छोटे पर्दे का सहारा तक लेने पड़ा। उन्होंने टीवी पर आ रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट किया। इस टीवी शो ने अमिताभ बच्चन के करियर को फिर से उड़ान दे दिया। वहीं ‘मोहब्बतें’ फिल्म के साथ उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। ये फिल्म रिलीज होते ही हिट साबित हुआ और अमिताभ बच्चन का करियर फिर से ट्रैक पर आ गया।

Abhijeet Bhattacharya: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान से अनबन पर तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया क्यों बंद कर दिया किंग खान के लिए गाना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।