Get App

Amitabh Bachchan: अभ‍िषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर बिग बी ने दिया अपना रिएक्शन, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

Amitabh Bachchan: पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के बीच मीडिया में तलाक की अफवाहें चर्चा में बनी हुई है। जिस पर मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपना रिएक्शन देते हुए काफी कुछ कहा है। आइए जानते हैं बिग बी ने अपने परिवार के बारे में क्या कहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 11:17 PM
Amitabh Bachchan: अभ‍िषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर बिग बी ने दिया अपना रिएक्शन, इशारों-इशारों  में कही बड़ी बात
Amitabh Bachchan: अभ‍िषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर बिग बी ने दिया अपना रिएक्शन

Amitabh Bachchan on Aishwarya-Abhishek: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह अफवाहें तब शुरु हुई जब अनंत अंबानी की शादी में बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या अलग-अलग पार्टी में शामिल हुए, इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। अब मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार और बेटे-बहू पर चल रही अफवाहों के बारे में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बिग बी ने अपने हालिया ब्लॉग में इशारों- इशारों में कई अहम पहलूओं पर खुलकर अपनी बात रखी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि,'वह अपने परिवार के बारे में बहुत कम बोलते हैं क्योंकि वह उनकी प्राइवेसी को बनाए रखना पसंद करते हैं। अफवाहें केवल अफवाहें ही होती हैं,ये अटकलें बिना किसी पुष्टिकरण के अफवाहों को हवा देने का कारण बन सकती हैं।'

अमिताभ ने क्या लिखा

अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग में लिखा, "इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और यह मात्र अफवाहें हैं जिन्हें किसी भी ठोस सबूत की जरूरत नहीं होती। उन्होंने उन लोगों की निंदा की जो इन अफवाहों को फैलाते हैं और समाज में भ्रम फैलाते हैं।" बिग बी ने आगे लिखा कि किसी के बारे में कुछ भी लिखना आसान है, "आपको जो पसंद है आप वहीं लिखते हैं। हालांकि प्रश्न चिह्न लगाने के बाद आप यह नहीं बताते कि यह रिपोर्ट सवाल के घेरे में है। बल्कि आप यह भी चाहते हैं कि पाठक उस पर यकीन करें और उसे आगे बढ़ाएँ, ताकि आपके लिखे को महत्व मिले और उसे बार-बार दोहराया जाए।" उन्होंने आगे कहा, "जब पाठक इन अफवाहों पर पॉजिटिव या निगेटिव रिएक्शन देते हैं तो इससे वह मामला और बढ़ता है। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें