Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर छोटे- बड़े मुद्दे पर बिग बी अपनी राय शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने X अकांउट (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सदी के महानायक ने एक बड़ी गलती कर दी। अब अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की।
