अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं कृति सेनन, हर महीने का रेंट सुनकर चकरा जाएगा सिर!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को अपना एक फ्लैट किराए से दे दिया है

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमिताभ बच्चन ने इस एक्ट्रेस को किराए पर दिया अपना आलीशान घर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा अमीर सितारों में की जाती है। अभी हाल ही में उन्होंने अपना एक डुप्लेक्स फ्लैट किराए पर दे दिया है। इसके बाद अमिताभ बच्चन सुर्खियों में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपना घर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) को किराए पर दिया है। कृति ने अमिताभ का अंधेरी इलाके वाला ड्युप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को करोड़ों रुपये किराया देना होगा।

बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। खबर है कि इस फ्लैट के लिए कृति भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी चुकाई है, और इसी के साथ कृति हर महीने लाखों के हिसाब से किराया अदा करेंगी।

अमिताभ ने करोड़ो में खरीदा था ये फ्लैट 


बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने साल 2020 में एक अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदी थी, इसके बाद साल 2021 में इस प्रॉपर्टी को रजिस्टर करवाया गया था। खबरों के मुताबिक इस डुप्लेक्स लग्ज़री फ्ललैट को अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अमिताभ बच्चन का ये डुप्लेक्स अपार्टमेंट 27वें और 28वें फ्लोर पर है। कृति सेनन (Kriti Sanon) को इस फ्लैट के साथ चार गाड़ियों की पार्किंग का स्पेस भी मिला हुआ है। एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन से यह घर दो साल के लिए किराए पर लिया है।

NCP नेता नवाब मलिक के घर पहुंची ED की टीम, पूछताछ के लिए अपने साथ दफ्तर ले गए अधिकारी

जानिए कितना है किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन के इस डुप्लेक्स फ्लैट के लिए कृति सेनन को 10 लाख रुपये महीना किराया देना होगा। कृति सेनन ने सिर्फ सिक्योरिटी के लिए 60 लाख रुपये अदा किए हैं। इस प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट हो चुका है। कृति सेनन (Kriti Sanon) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने (Kriti Sanon Movies) 'बरेली की बर्फी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। एक्ट्रेस की साल 2021 में फिल्म 'मिमी' रिलीज हुई थी।

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इसके पहले अपनी जूहू वाली प्रॉपर्टी स्टेट बैंक इंडिया को किराए पर दी थी। बिग-बी ने ये प्रॉपर्टी बैंक को पंद्रह सालों के लिए किराए पर दी है और इसके लिए बैंक की तरफ से उन्हें 12 महीने का एडवांस किराया भी दिया गया है, जो करोड़ो में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।