AR Rahman का चल रहा था लाइव म्यूजिक शो, अचानक स्टेज पर पहुंची पुलिस और बंद करा दिया कॉन्सर्ट

खबरों के अनुसार, ए.आर. रहमान के इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को आयोजित किए जाने के लिए रात 10 बजे के बाद की कोई परमिशन नहीं ली गई थी। इसी वजह से 10 बजते ही पुणे पुलिस के अधिकारियों ने इसे बंद करा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने स्टेज पर चढ़कर इशारा करते हुए एआर रहमान के इस कॉन्सर्ट को रोकने के लिए भी कहा

अपडेटेड May 01, 2023 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
AR Rahman: बीती रात ए आर रहमान का कॉन्सर्ट पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में हो रहा था

महाराष्ट्र के पुणे शहर में ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R.Rahman) के एक मेगा-कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया गया, जिससे हजारों दर्शक और फैंस निराश हो गए। खबरों के अनुसार, ए.आर. रहमान के इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को आयोजित किए जाने के लिए रात 10 बजे के बाद की कोई परमिशन नहीं ली गई थी। इसी वजह से 10 बजते ही पुणे पुलिस के अधिकारियों ने इसे बंद करा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने स्टेज पर चढ़कर इशारा करते हुए एआर रहमान के इस कॉन्सर्ट को रोकने के लिए भी कहा। प्रोग्राम बंद होने के बाद एआर रहमान बैक स्टेज चले गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पुणे शहर में ऑस्कर विजेता संगीतकार के एक लाइव म्यूजिक शो को रोक दिया, क्योंकि यह रात 10 बजे की डेडलाइन के बाद चल रहा था। यह घटना रविवार देर रात की है। यह शो राज बहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर स्थल पर आयोजित किया गया था, जिसमें कई हजारों फैंस रहमान के टॉप ट्यून्स पर झूमने आए थे।

रात 10 बजे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आयोजकों को शो को तुरंत रोकने का आदेश दिया, क्योंकि यह 10 बजे की डेडलाइन से अधिक था। पुणे में राज बहादुर मिल्स में आयोजित उस्ताद रहमान के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।


ये भी पढ़ें- 'औरतों की बॉडी बहुत कीमती है', सलमान खान ने सेट पर लड़कियों के ड्रेस कोड विवाद पर दी सफाई

रहमान अपना सुपरहिट नंबर 'चल छैया, छैंया' गा रहे थे, इस दौरान एक पुलिस वाला सीधे उनके पास गया और घड़ी की ओर इशारा करते हुए शो को खत्म करने के लिए कहा। लेकिन म्यूजिशियन ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर कॉन्सर्ट जारी रखा। इससे नाराज अधिकारी उनमें से एक के पास गया और चेतावनी दी कि अगर वे खत्म नहीं करते हैं, तो वे सख्त एक्शन लेंगे।

विवाद बढ़ता देख रहमान खुद मंच से हट गए और बिना कोई उपद्रव या टिप्पणी किए चुपचाप चले गए। उनके जाने के बाद भीड़ अपनी नाराजगी जताती रही, लेकिन म्यूजिक कॉन्सर्ट समाप्त हो चुका था। रिपोर्ट के अनुसार लाइव शो का समय रात 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक था।

जब शो डेडलाइन से अधिक चलने लगा तो पुणे पुलिस वहां पहुंच गई और उसे हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान रहमान से वरिष्ठ अधिकारियों ने यह पूछा कि उन्होंने रात 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट जारी क्यों रखा? हालांकि पुलिस द्वारा कॉन्सर्ट बंद कराए जाने को लेकर सिंगर की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।