भारत के सबसे फेमस म्यूजिक कंपोजर्स में से एक ए आर रहमान (AR Rahman) शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सेटों पर बहतर सेफ्टी इंतजाम किए जाने की अपील की है। ए आर रहमान को यह अपील अपने बेटे के साथ घटी एक दुर्घटना की वजह से करने पड़ी। दरअसल संगीत के उस्ताद कहे जाने वाले ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन हाल ही में एक शूटिंग के दौरान सेट पर लगभग घायल हो गए।
अमीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी
अमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह एक गाने की शूटिंग कर रहे थे, तभी क्रेन से लटके झूमर मंच पर गिर पड़े। अमीन और उनके चालक दल के सदस्य उस समय मंच पर थे और कुछ इंच की चोट से बच गए। अब इस घटना के बाद ए आर रहमान ने भारत में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सेटों पर बेहतर सेफ्टी मानकों को अपनाने की अपील की है।
फेमस म्यूजिक कंपोजर ने अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पहले मेरा बेटा ए आर अमीन और उनकी स्टाइलिंग टीम संभावित रूप से चोटिल होने से बच गए। अल्लाह का शुक्र है कि फिल्म सिटी में हुए इस एक्सीडेंट के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। जैसा कि हम अपने फिल्मों के बिजनेस को बढ़ा रहे हैं तो हमें अपने सेटों पर बेहतर सेफ्टी मानकों को निर्धारित करना होगा। इस घटना से हम सब काफी हिले हुए हैं बीमा कंपनी के साथ-साथ प्रोडक्शन कंपनी गुडफेलाज स्टूडियो द्वारा घटना की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
अमीन ने भी लिखा था इंस्टाग्राम नोट
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर इल घटना के बारे में सूचित चकरते हुए एक लंबा नोट लिखा था। अमीन ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर लिखा कि मैं भगवान, अपने माता पिता, परिवार, शुभचिंतकों और अपने आध्यात्मिक गुरू का शुक्रगुजार हूं कि मैं आज सुरक्षित और जीवित हूं। बता दें कि तीन रात पहले मैं एक गाने की शूटिंग कर रहा था और मैंने टीम myqyuki पर भरोसा किया कि उन्होंने इंजीनियरिंग और सुरक्षा का ध्यान रखा है। जब मैं सेट के बीच में था तो क्रेन से लटके हुआ पूरा ट्रस और झूमर गिर गया था। अगर झूमर कुछ इंच इधर उधर होता या कुछ सेकेंड की हेर फेर होती तो झूमर हमारे सिर पर ही गिर जाता। इस हादसे से मैं और मेरी टीम सदमे में है।