'मैं सालों से चुप हूं और अब भी...', मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने क्यों कही ये बातें

Malaika Arora: अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। हाल ही दोनों स्टार इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर शो में फिल्म के प्रमोशन लिए गए हैं। इस शो की जज मलाइका अरोड़ा हैं। इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शो में मलाइका अरोड़ा ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने जोरदार तालियां बजाईं

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर में गए हैं। इस शो की जज मलाइका अरोड़ा हैं। शो में कंटेस्टेंट्स ने मलाइका को उनके सुपरहिट गानों पर डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो में मलाइका अरोड़ा ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने जोरदार तालियां बजाईं। शो के खास मेहमान मिथुन चक्रवर्ती ने भी एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की।

अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ


मलाइका के शानदार डांस पर सभी जजों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। एक कंटेस्टेंट ने अर्जुन से पूछा कि उनको मलाइका का डांस कैसा लगा। इस पर अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं सालों से चुप हूं और अब भी चुप रहना चाहता हूं," यह सुनका सब सभी हंस पड़े। फिर उन्होंने कहा, "मुझे उनके बेहतरीन गानों को एक साथ देखने का मौका मिला, जो उनके करियर और लाइफ की झलक दिखाती हैं।"

 

मलाइका के डांस पर अर्जुन ने किया रिएक्ट

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा, "उनके गाने और डांस हमेशा कमाल के रहे हैं। उन्हें आज भी इतना बेहतरीन परफॉर्म करते देखना खुशी की बात है। मलाइका, आपको बधाई! आपको इस अंदाज में सेलिब्रेट होते देखना शानदार था।" इस पर मलाइका ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहा और इस खास पल का आनंद लिया। 'इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर' के जज मलाइका अरोड़ा, रेमो डिसूजा और गीता कपूर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका कई सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनसिप में थे। लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया था। अर्जुन और मलाइका अब एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है।

Kannappa: 'कन्नप्पा' फिल्म के लिए प्रभास और मोहनलाल ने नहीं ली कोई फीस, वजह जान चौंक जाएंगे आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।