Kannappa: 'कन्नप्पा' फिल्म के लिए प्रभास और मोहनलाल ने नहीं ली कोई फीस, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Kannappa: पैन इंडिया फिल्म 'कन्नप्पा' अप्रैल में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास 'रुद्र' और मोहनलाल 'किराता' के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में विष्णु मंचू ने इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की, जिसमें उन्होंने यह भी बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 10:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kannappa: विष्णु ने यह भी बताया कि इस फिल्म को करने के लिए प्रभास और मोहनलाल ने कितनी फीस ली थी

Kannappa: विष्णु मंचू की हाई-बजट पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को पांच भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, मोहन बाबू और सरथकुमार जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल का लुक भी सामने आ चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

हाल ही में विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म को करने के लिए प्रभास और मोहनलाल ने कितनी फीस ली थी।

प्रभास और मोहनलाल ने नहीं ली फीस


हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक खास बातचीत में, विष्णु मंचू ने बताया कि प्रभास और मोहनलाल ने फिल्म "कन्नप्पा" में अपने रोल के लिए कोई फीस नहीं ली। विष्णु ने आगे कहा, "उन्होंने सिर्फ मेरे पिता मोहन बाबू के प्रति सम्मान और स्नेह में यह किया, बिना एक भी पैसा लिए।" प्रभास और मोहनलाल खुशी-खुशी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। कठिन शेड्यूल के बावजूद, वे फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार थे।

विष्णु ने क्या कहा

यह किस्सा इन कलाकारों के बीच गहरी दोस्ती को दिखाता है। विष्णु मंचू ने बताया कि जब उन्होंने मोहनलाल से फिल्म की फीस को लेकर उनके मैनेजर से बात करने को कहा, तो मोहनलाल हंसते हुए बोले, "तो अब आपको लगता है कि आप इतने बड़े हो गए हो?" विष्णु ने कहा, "प्रभास और मोहनलाल जैसे लोग मुझे सच्ची दोस्ती का मतलब समझाते हैं।"

कब रिलीज होगी ये फिल्म

कन्नप्पा हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साईटेड है। इस भव्य पौराणिक फिल्म को 24 फ्रेम्स फैक्ट्री और एवा एंटरटेनमेंट ने बनाया है। प्रभास और मोहनलाल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रभास "रुद्र" और मोहनलाल "किराता" के किरदार में नजर आएंगे।

जब रणवीर इलाहाबादिया के शो में शामिल हुईं थी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने यूट्यूबर को समझाया परिवार की अहमियत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।