Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर में गए हैं। इस शो की जज मलाइका अरोड़ा हैं। शो में कंटेस्टेंट्स ने मलाइका को उनके सुपरहिट गानों पर डांस करने के लिए स्टेज पर बुलाया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
