Arjun Kapoor: मां-बाप के तलाक पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, बचपन के दिनों को याद करके कही ये बात

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने निजी जिंदगी के बार में खुलकर बात की है। एक्टर ने बताया की जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ तो उनकी उम्र मात्र 10 साल की थी। माता-पिता के तलाक ने अर्जुन की जिंदगी पर गहरा असर डाला है

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 5:59 PM
Arjun Kapoor: माता-पिता के तलाक के समय अर्जुन की उम्र मात्र 10 साल की थी

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों और अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे अर्जुन का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा। अर्जुन के माता-पिता के तलाक के समय उनकी उम्र मात्र 10 साल की थी।

एक्टर की मां मोना शोरी अब इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में एक इटरव्यू में अर्जुन ने इस कठिन परिस्थिति का सामना करने के अपने अनुभव को साझा किया हैं।

माता-पिता के तलाक के समय 10 साल के थे अर्जुन


राज शमानी के साथ खास बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा, "बोनी कपूर और मोना शौरी के तलाक की वजह से अर्जुन को समय से पहले ही समझदार होना पड़ा। एक्टर ने बताया कि उनके माता-पिता के एक दूसरे से अलग होने के फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि, मैं उस समय केवल 10 साल का था। उस समय मुझे ऐसा नहीं लगा था कि ये मेरी जिंदगी पर इसका कोई स्थायी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन जब मैं जब मैं पीछे देखता हूं। उस समय मुझे पता चलता है कि माता-पिता के अलगाव ने उन पर कितना गहरा असर डाला है।

पिता के साथ रिश्ते पर क्या बोले एक्टर

अर्जुन कपूर ने आगे बताया कि, "जिस समय उनके माता-पिता का तलाक हो रहा था, उस समय उनके पिता दो बड़ी फिल्मों 'प्रेम' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' को बनाने में व्यस्त थे। इस व्यस्तता के चलते उनका रिश्ता सामान्य पिता-पुत्र जैसा नहीं बन पाया। अर्जुन ने बताया कि उनके पिता के काम की व्यस्तता ने उनके रिश्ते पर भी असर डाला, जिससे वे स्कूल छोड़ने या लेने जैसी सामान्य चीजों में समय नहीं दे पाए। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसके लिए कभी कोशिश नहीं की हो लेकिन वह कभी हो नहीं पाया और फिर मेरे माता-पिता अलग हो गए।"

एक्टर ने आगे बताया कि पिछले पांच वर्षों में वह पिता बोनी कपूर के साथ पहले से अधिक करीबी महसूस करते हैं। उनका मानना है कि मुश्किल समय के दौरान उनका रिश्ता मजबूत हुआ, जिससे वर्षों से चली आ रही दूरियां मिटने में मदद मिली है। एक्टर ने ये भी बताया की वह पिछले 5 साल में अपने पिता के साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताए है।

बहन को भी अर्जुन ने संभाला

अर्जुन ने कहा कि इस कठिन समय ने उन्हें जिम्मेदार बना दिया। उन्होंने अपनी छोटी बहन अंशुला को सपोर्ट किया जब उनकी मां इस मुश्किल स्थिति से गुजर रही थीं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस कठिन समय में भी उन्हें अपने पिता और परिवार से पूरा सहयोग मिला था। बता दें हाल ही में अर्जुन 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।

Varun Dhawan: मैच हारने के बाद जब बंद कमरे में इमोशनल हो गए थे विराट, वरुण धवन ने सुनाया ये किस्सा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।