लिपस्टिक-बिंदी बेच कर इस एक्टर ने बॉलीवुड में रखा कदम, किराएदारों ने घर हड़प लिया, आज हैं करोड़ों के मालिक

फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में 'सर्किट' के नाम से मशहूर हुए अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक समय ऐसा भी था, जब वारसी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जीवन निर्वाह के लिए उन्होंने घर-घर जाकर सेल्समैन का भी काम किया और बिदी लिपस्टिक बेचते थे

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 1:33 PM
अरशद वारसी का शुरुआती जीवन आर्थिक तंगी में गुजरा। आज वो करोड़ों के मालिक हैं

अरशद वारसी (Arshad Warsi) बॉलीवुड के चहेते एक्टरों की लिस्ट में शामिल हैं। अरशद वारसी आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा। अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर बेरोजगार तक हो गए थे। अरशद की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था, जब बेहद छोटी उम्र में उन्हें घर संभालने के लिए घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचने का काम करना पड़ता था। माता-पिता के निधन के बाद अरशद ने काफी गरीबी में अपना दिन गुजारा है। आज उनके पास लग्जरी गाड़ी, बंगला और करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

बता दें कि कभी अरशद एक छोटे से कमरे में रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्श से अर्श तक पहुंचाने में ‘बच्चन फैमिली’ का खास योगदान रहा है। आज हम आपको अरशद वारसी के बारे में बता रहें हैं।

जानिए कैसा रहा अरशद का अतीत


अरशद वारसी का जन्म सन 1968 में महाराष्ट्र के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया। अरशद की 14 साल की उम्र में मां का भी निधन हो गया। उनके पिता का नाम आशिक हुसैन वारसी हैं। वो सितार और हारमोनियम बजाया करते थे। संगीतकार गुलाम हैदर के असिस्टेंट हुआ करते थे। अरशद वारसी की एक सौतेली बहन अभिनेत्री आशा सचदेव हैं। माता-पिता के निधन के बाद उनका परिवार बिखर गया। हालात यहां तक पहुंच गए कि जिस घर में अरशद रहते थे। उसे किराएदारों ने हड़प लिया और अरशद को घर से बाहर निकाल दिया।

Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटी मालती का चेहरा, मां-बेटी की क्यूट तस्वीरें हुईं वायरल

अरशद वारसी करोड़ों के मालिक

अरशद वारसी की कुल संपत्ति करीब 111 करोड़ रुपए हैं। उनकी सालाना इनकम 10 करोड़ से ज्यादा है। अरशद को लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स बाइक्स के काफी शौकिन हैं। ऐसे में उनके पास ऑडी क्यू7 और वोक्सवैगन बीटल हैं। इसके अलावा उनके पास बाइक्स में हार्ले डेविडसन और डुकाटी मॉन्स्टर 797 के डार्क एडिशन हैं। अरशद मुंबई में एक शानदार आलिशान घर है। जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं।

1996 में करियर की शुरुआत

अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। फिल्म तेरे मेरे सपने को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के बैनर तले बनी थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अरशद को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।