Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दुनिया को दिखाया बेटी मालती का चेहरा, मां-बेटी की क्यूट तस्वीरें हुईं वायरल

Malti Marie: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पति निक जोनस (Nick Jonas) ने आखिरकार अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) का पहली बार मीडिया और फैंस के सामने उसका चेहरा दिखा दिया है। प्रियंका ने सोमवार को अपनी बेटी को सार्वजनिक तौर पर पहली बार दुनिया से रूबरू करवाया। एक साल की होने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने पहली बार मालती का चेहरा मीडिया और अपने फैंस के सामने प्रकट किया।

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 19:12
Story continues below Advertisement
Malti Marie: इससे पहले प्रियंका हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर मालती की वीडियो शेयर करती रहती थी जिसमें बच्ची का चेहरा नहीं दिखता था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है।
Malti Marie: इससे पहले प्रियंका हमेशा अपने इंस्टाग्राम पर मालती की वीडियो शेयर करती रहती थी जिसमें बच्ची का चेहरा नहीं दिखता था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है।

Malti Marie: अभिनेत्री ने ऑफिशियली बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या वीडियो में गलती से चेहरा दिखाया गया है यह पता नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी की तस्वीरें तेजी वायरल हो रही हैं।

Malti Marie: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह के दौरान निक जोनस और जोनस ब्रदर्स को चीयर करने के लिए मां-बेटी की जोड़ी मौजूद थी। इस मौके पर जो और केविन की पत्नियां सोफी टर्नर और डेनियल जोनास भी मौजूद थीं।

Malti Marie: प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती अपनी मां की गोद में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं।

Malti Marie: प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट एकसाथ किए हैं, जिसमें पहली पोस्ट में इवेंट की तस्वीर है और दूसरे में बेटी मालती का वीडियो है।

Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इंटरनेट पर मालती की तस्वीरें जंगल में आग की तरफ फैल गई हैं।

Malti Marie: प्रियंका और निक जोनस ने 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2021 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी पहली संतान, बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।