अरशद वारसी (Arshad Warsi) बॉलीवुड के चहेते एक्टरों की लिस्ट में शामिल हैं। अरशद वारसी आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा। अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर बेरोजगार तक हो गए थे। अरशद की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था, जब बेहद छोटी उम्र में उन्हें घर संभालने के लिए घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचने का काम करना पड़ता था। माता-पिता के निधन के बाद अरशद ने काफी गरीबी में अपना दिन गुजारा है। आज उनके पास लग्जरी गाड़ी, बंगला और करोड़ों की प्रॉपर्टी है।
