अरशद वारसी (Arshad Warsi) को बॉलीवुड के सबसे शानदार कलाकारों में से एक गिना जाता है। अरशद वारसी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 'मुन्नाभाई MBBS, लगे रहो मुन्नाभाई और धमाल' जैसी फिल्मों में अरशद की कॉमिंक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं 'जॉली एलएलबी, असुर और असुर 2' में उनकी इंटेंस एक्टिंग भी देखने को मिली थी। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबी पारी खेल रहे अरशद ने अब अपनी पहली फिल्म को लेकर एक काफी दिलचस्प वाकया शेयर किया है। अरशद ने अब अपनी पहली फिल्म को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि जब वे अपनी पहली फिल्म के लिए पहली बार जया बच्चन से मिले थे तो वे उनसे बेहद डर गए थे।
