Abhishek Bachchan Slapped: अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की। अभिषेक बच्चन ने जहां 'गुरु', 'युवा' और 'बंटी बबली' जैसी हिट फिल्में दी हैं वहीं उनके करियर पर 'झूम बराबर झूम' और द्रोण जैसी फ्लॉप फिल्मों का ठप्पा भी लगा है। जूनियर बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान 2002 में आई 'शरारत' को लेकर बताया कि फिल्म देखकर एक फीमेल फैन इतनी गुस्सा हुई कि उसने भरे थिएटर में उन्हें तमाचा जड़ दिया था।
महिला को पसंद नहीं आई फिल्म
'धूम 3' के दौरान आमिर खान, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ लिया गया अभिषेक बच्चन का इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अभिषेक ने बताया कि कैसे उन्हें उनकी बुरी एक्टिंग के लिए थप्पड़ पड़ा था। कहते हैं कि महिला आई और उसने बताया कि उसे फिल्म पसंद नहीं आई और थप्पड़ मार दिया। महिला ने कहा कि उन्हें एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि मैं अपने पिता की इमेज और उनके नाम को खराब कर रहा हूं।
जिंदगी पूरी तरह से बदल गई
अभिषेक बच्चन ने बताया कि उसके बाद जब 'बोल बच्चन' रिलीज हुई तो मैं उसी थिएटर में गया और वही 10,000 लोग वहां जमा थे। मैं अपनी गाड़ी से निकला फोटो क्लिक किया और अपने पिता जी को फोटो भेजा। ये बहुत हैरान करने वाली चीज थी कि कैसे आपकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिषेक बच्चन की साइड लेते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे गलत बताया और कहा कि अगर आपको किसी फिल्म पसंद नहीं आई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उन्हें थप्पड़ मार देंगे। दूसरे यूजर ने कहा कि क्या सही में किसी ने ऐसा किया था। ये कितना खतरनाक है, अभिषेक बच्चन को उस महिला के खिलाफ केस करना चाहिए था।
फिल्मों को लेकर अभी हैं काफी व्यस्त
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे होने का टैग हमेशा से ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी करता रहा है। फिलहाल अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स करने में व्यस्त हैं। अभिषेक की एक फिल्म पाइपलाइन में है। 'घूमर' और 'SSS7' को लेकर जल्द ही एक्टर फैंस के बीच आ रहे हैं। वहीं ओटीटी पर उनके 'Breathe: Into The Shadows Season 2', 'दसवीं' और 'बॉब बिस्वास' को लोगों ने बेहद पसंद किया।