आर्यन खान ने डायरेक्ट की अपनी पहली ऐड फिल्म, पापा शाहरुख खान ने की साथ में एक्टिंग

आर्यन खान (Aaryan Khan) ने D’YAVOL X नाम के एक लग्जरी कपड़े के ब्रैंड के लिए यह ऐड फिल्म डायरेक्ट की है। 1 मिनट 9 सेकेंड लंबी इस ऐड में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान काले रंग के बोर्ड पर गुस्से में कुछ लिखते रहते हैं। कुछ देर बाद आर्यन झल्ला कर चॉक को फेंक देते हैं और फिर ब्रेश लेकर लाल रंग के पेंट से बोर्ड पर एक लाइन खींच देते हैं और फिर उस ब्रश को भी फेंक देते हैं। इसके कुछ देर बाद शाहरुख की इंट्री होती है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 5:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आर्यन खान (Aaryan Khan) ने D’YAVOL X नाम के एक लग्जरी कपड़े के ब्रैंड के लिए यह ऐड फिल्म डायरेक्ट की है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक फेमस बॉलीवुड एक्टर होने के साथ ही साथ एक काफी बेहतरीन पिता के तौर पर भी जाने जाते हैं। अब उनके बड़े बेटे आर्यन खान (Aaryan Khan) के साथ उन्होंने एक नई ऐड फिल्म में काम किया है। खास बात तो ये है कि इस ऐड को खुद आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है।

कैसी है ये ऐड फिल्म

आर्यन खान (Aaryan Khan) ने D’YAVOL X नाम के एक लग्जरी कपड़े के ब्रैंड के लिए यह ऐड फिल्म डायरेक्ट की है। 1 मिनट 9 सेकेंड लंबी इस ऐड में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान काले रंग के बोर्ड पर गुस्से में कुछ लिखते रहते हैं। कुछ देर बाद आर्यन झल्ला कर चॉक को फेंक देते हैं और फिर ब्रेश लेकर लाल रंग के पेंट से बोर्ड पर एक लाइन खींच देते हैं और फिर उस ब्रश को भी फेंक देते हैं। इसके कुछ देर बाद शाहरुख की इंट्री होती है। शाहरुख आर्यन के फेंके ब्रश को फर्श से उठाते हैं और फिर बोर्ड को देखते हैं और फिर उस लाल लकीर को काटते हुए क्रॉस मार्क बना देते हैं।

आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ने मुंबई के जूहू में खरीदा अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ की है ये प्रॉपर्टी


आर्यन का पहला प्रोजेक्ट

यह ऐड फिल्म आर्यन खान का पहला प्रोजेक्ट है। आर्यन ने साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की पढ़ाई की है। आर्यन अपने पिता शाहरुख खान के बजाय एक्टिंग नहीं करना चाहते बल्कि आर्यन डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

शाहरुख ने कहा एक्टिंग नहीं कर पाएंगे आर्यन

डेविड लेटरमैन की माई नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन में शाहरुख ने कहा कि मेरा बेटा एक्टिंग नहीं करना चाहता और मुझे भी यही लगता है कि वो एक्टिंग नहीं कर पाएगा। भारत में ऐसा है कि अगर आप किसी फिल्म स्टार के बेटे हैं तो आप फिल्म स्टार बन सकते हैं। वह अच्छा दिखता है और वह लंबा और ठीक है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसके पास शायद वह है जो उसे चाहिए, और वह खुद इसे महसूस करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।