Aryan Khan Drugs Case: क्रूज पर ड्रग्स मिलने के मामले (Drugs on Cruise) में आर्यन खान (Aryan Khan) को एंटी-ड्रग्स एजेंसी की विशेष टीम ने क्लीन चिट दे दी है। उन्हें पिछले साल अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया था। करीब चार हफ्तों बाद, 30 अक्टूबर को वह जेल से बाहर आ गए थे।
