Credit Cards

अशनीर ग्रोवर को मौनी रॉय की फोटो लाइक करना पड़ गया महंगा, पत्नी से मिली फटकार

Ashneer Grover:शार्क टैंक इंडिया सीजन के पहले जज अशनीर ग्रोवर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार मौनी रॉय की बिकनी वाली फोटो को सोशल मीडिया में उन्होंन लाइक कर दिया था। इसके बाद उनकी पत्नी भड़क गईं और फिर ग्रोवर ने मौनी रॉय समेत अन्य एक्ट्रेस को भी अनफॉलो कर दिया

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
अशनीर ग्रोवर ने माधुरी जैन के साथ विवाह किया है। उनकी शादी के 17 साल हो चुके हैं

Ashneer Grover: देश के मशहूर बिजनसमैन और शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शार्क टैंक इंडिया में दोगलापन जैसे शब्दों के जरिए ग्रोवर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। अब एक बार फिर से वो लाइमलाइट में आ गए हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है। जिसे सुनकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में अशनीर ग्रोवर ने खुलासा किया कि वो अपनी पत्नी से बहुत डरते हैं। एक बार उन्होंने मौनी रॉय की सेक्सी बिकनी वाली फोटो लाइक कर दिया था। इसके बाद उनकी पत्नी माधुर जैन ग्रोवर पर भड़क गईं।

अशनीर ग्रोवर के अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आए दिन अशनीर ग्रोवर के इंटरव्यू और उनके कुछ मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अशनीर ग्रोवर आजकल कई सारे वीडियो शेयर कर रहे हैं और जमकर इंटरव्यू भी दे रहे हैं। इस कड़ी में अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल से मिले और इस दौरान दोनों ने कई सारे मुद्दों पर बात की है।

अशनीर ग्रोवर ने सुनाया किस्सा


अशनीर ग्रोवर खुद बताते हैं कि उनकी पत्नी माधुरी जैन के आगे उनकी एक भी नहीं चलती है। इंटरव्‍यू के दौरान आरजे अनमोल ने अशनीर से पूछा कि माधुरी के साथ आपके रिश्‍ते कैसे हैं? इस पर ग्रोवर ने कहा कि वह असल में अपनी पत्‍नी से बहुत डरते हैं। अशनीर ग्रोवर ने बताया कि इंस्‍टाग्राम पर एक बार मौनी रॉय की बिकिनी फोटो को लाइक कर दिया था। मैं इंस्‍टाग्राम पर बहुत कम लोगों को फॉलो करता हूं। करीब 60 लोग होंगे ऐसे जिन्हें मैं फॉलो करता हूं। मैंने मौनी रॉय को फॉलो करता था। मौनी ने बिकिनी में एक फोटो डाली। मैंने लाइक कर दी। मैं जब घर आया तो माधुरी गुस्से में बैठी थीं। इस सीन के बाद ही मैंने मौनी रॉय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इस पर माधुरी कहती हैं, 'इसने फोटो लाइक की, प्रॉब्‍लम इसमें नहीं है, बात ये है कि वो बिकिनी में है, तुमने लाइक क्‍यों की?'

इन लोगों किया अनफॉलो

मौनी रॉय वाली घटना के बाद अश्नीर ने दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और जैसे 17 इंस्टाग्राम अकाउंट को अनफॉलो करना पड़ गया था। इस इंटरव्यू में अशनीर ग्रोवर अपनी लव स्टोरी के बारे में चर्चा कर रहे थे। अशनीर ने बताया कि माधुरी से उनकी मुलाकात दिल्‍ली में कोचिंग क्‍लास के दौरान हुई थी। फिलहाल कपल की शादी को 17 साल हो चुके हैं। उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं।

अशनीर ग्रोवर के CrickPe ऐप को सिर्फ 10 दिन में 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड, ₹7.5 करोड़ की जीती रकम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।