केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

Athiya Shetty and KL Rahul: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 2025 में माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस खुशखबरी अपने फैंस को दी

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
Athiya-KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2025 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे

Athiya Shetty and KL Rahul: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही नए माता-पिता बनने वाले हैं। जोड़े ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस खुशखबरी की घोषणा की। पोस्ट के साथ दोनों ने यह भी बताया की दोनों का बच्चा 2025 में इस दुनिया में आने वाला है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में काफी धूमधाम से शादी की थी। इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक साझा पोस्ट किया, जिसमें एक सुंदर डिजाइन थी जिस पर लिखा है "हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025," इसके साथ ही इस पर छोटे पैरों के निशान भी है।

 


कुछ दिनों पहले अथिया ने मनाया अपना बर्थेडे 

अभी कुछ ही दिन पहले अथिया ने अपना बर्थेडे मनाया था। उनके बर्थेडे पर क्रिकेटर-पति केएल राहुल ने काफी अलग अंदाज में उनको बर्थेडे विश किया था। केएल राहुल ने दोनों की रोमांटिक पलों की फोटो भी शेयर की थी।

कैसी है दोनों की लव स्टोरी

साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से दोनों दोस्त से लवबर्ड कैसे बन गए पता ही नहीं चला। एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद दोनों 23 जनवरी,2023 शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में परिवार के करीबी और खास दोस्त शामिल हुए थे।

Big budget movie: 2025 में आने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट की 10 फिल्में, जो तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 08, 2024 6:31 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।