Get App

Big budget movie: 2025 में आने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट की 10 फिल्में, जो तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

2024 को खत्म होने में बस कुछ और दिनों का वक्त बचा है। 2024 में भी इंडिया में कुछ बड़ी बजट की फिल्में आई जिसने Box Office पर अच्छी कमाई की। आने वाले साल के लिए भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री काफी उत्साहित दिख रही है। 2025 में भी कई सारी बड़ी बजट की फिल्में आनी है जिसको लेकर फिल्म के मेकर्स में काफी उम्मीद है।

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 20:17
Story continues below Advertisement
जैसे-जैसे हम 2024 के अंत की ओर बढ़ रहे हैं, बॉलीवुड के प्रशंसक 2025 में फिल्मों की एक शानदार लाइनअप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको अगले साल आने वाले 10 बड़े बजट के फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ सकती है। (Image-Google)

1. रामायण- इस लिस्ट में जो पहली फिल्म है वो रणबीर कपूर की फिल्म रामायण है। इस फिल्म का टोटल बजट 835 करोड़ के आसपास है। ये भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। रणबीर कपूर इस पौराणिक महाकाव्य में भगवान राम और महर्षि परशुराम दोनों की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। (Image-Google)

2. अल्फा- अल्फ़ा, यशराज फ़िल्म्स की एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है। यह हिन्दी सिनेमा की पहली महिला प्रधान वाईआरएफ़ स्पाई यूनिवर्स फ़िल्म है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फ़िल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ होगी। (Image-Google)

3. सिकंदरज- सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसकी बजट 400 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। (Image-Google)

4. हाउसफुल 5- हाउसफुल सीरिज की ये 5वीं फिल्म है जिसे अगले साल 6 जून को रिलीज करने प्लान बनाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सनोन जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे। (Image-Google)

5. गोलमाल 5- गोलमाल 5, गोलमाल सीरीज़ की पाँचवी फिल्म है। इस फिल्म में स्टार अजय देवगन लीड रोल में है, और फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी रहेंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आ सकती है। (Image-Google)

6. वॉर 2- 2025 में कई बड़ी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए वॉर 2 भी तैयार हो रही है। ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' अगले साल 14 अगस्त को रिलीज की जा सकती है। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह फ़िल्म अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही है और इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। (Image-Google)

7. जॉली एलएलबी 3- अगले साल आने वाले फिल्मों की लिस्ट में 'जॉली एलएलबी 3' का भी नाम शामिल है। फिल्म को सुभाष कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार , अरशद वारसी , हुमा कुरैशी , अमृता राव एक साथ दिखेंगी। फिल्म को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज करने की योजना बनाई गई है। (Image-Google)

8. लाहौर 1947- सनी देओल की लाहौर 1947 भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म को भारत के विभाजन के आधार पर बनाया जा रहा है।, जिसे 2025 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ किया जाएगा। (Image-Google)

9. भूत बंगला- इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक और फिल्म शामिल है। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वो 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहें हैं। (Image-Google)

Story continues below Advertisement

10. स्काई फोर्स- इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 1965 के युद्ध के दौरान भारत के पहले हवाई हमले को दर्शाती है। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की प्लानिंग है। (Image-Google)