Athiya Shetty Wedding: क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अक्टूबर में शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

बीते दिन ऐसी खबरें सामने आईं कि सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल अगले 3 महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब अपनी शादी की खबरों पर अभिनेत्री ने खुद रिएक्ट किया है

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी को खबरों को अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने बेबुनियाद बताया है

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्‌टी की बेटी अथिया शेट्‌टी (Athiya Shetty) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल और अथिया तीन महीने बाद अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवाले उनकी शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस खबर को अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने बेबुनियाद बताया था।

इस बीच, अथिया शेट्टी ने आखिरकार केएल राहुल से शादी करने की अफवाहों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अथिया ने अपनी शादी की खबरों के बारे में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर मजेदार रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'उम्मीद है कि मुझे भी उस शादी में आमंत्रित किया जाएगा जो 3 महीने में होने जा रही है।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है।

शादी की अफवाहों पर अथिया शेट्टी के पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शादी की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर एक मीडिया संस्थान से उन्होंने कहा था, "नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है।"


ये भी पढ़ें- UK PM Race: शुरुआती छंटनी के बाद पीएम पद की दौड़ में 8 दावेदार शामिल, भारतीय मूल के ऋषि सुनक अभी भी सबसे आगे

इससे पहले मई में अथिया के भाई अभिनेता अहान शेट्टी ने शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि जहां तक शादी का सवाल है, कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सब अफवाहें हैं। जब शादी ही नहीं है तो हम आपको डेट कैसे दे सकते हैं?

हालांकि, अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अक्टूबर या नवंबर में शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

अथिया आखिरी बार 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं। इसके बाद अभी तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने साल 2015 में 'हीरो' के साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी। हीरो में सूरज पंचोली भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।