टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल और अथिया तीन महीने बाद अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवाले उनकी शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस खबर को अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने बेबुनियाद बताया था।
