August Long Weekend: वीकेंड की छुट्टियों में नहीं है कहीं जाने का प्लान, घर पर उठाएं इन 10 शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का लुत्फ
इन लंबे वीकेंड में आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि अगर आप कहीं घूमने नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर पर भी अपना समय बिता सकते हैं। इस दौरान आप घर पर रह कर बोर होने की बजाय फिल्में या फिर वेब सीरीज देख सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए 10 ऐसी फिल्मों की लिस्ट आए हैं जो कि काफी अच्छी थ्रिलर फिल्में हैं और आप इस वीकेंड पर घर पर रहते हुए उनको इंजॉय कर सकते हैं
अगर आप कहीं घूमने नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर पर भी अपना समय बिता सकते हैं। इस दौरान आप घर पर रह कर बोर होने की बजाय फिल्में या फिर वेब सीरीज देख सकते हैं
अगस्त के महीने का पहला लंबा वीकेंड शुरू होने वाला है। 12 तारीख से लेकर 16 तरीख तक एक लंबा वीकेंड हॉलीडे मिल रहा है। इन लंबे वीकेंड में आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि अगर आप कहीं घूमने नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर पर भी अपना समय बिता सकते हैं। इस दौरान आप घर पर रह कर बोर होने की बजाय फिल्में या फिर वेब सीरीज देख सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए 10 ऐसी फिल्मों की लिस्ट आए हैं जो कि काफी अच्छी थ्रिलर फिल्में हैं और आप इस वीकेंड पर घर पर रहते हुए उनको इंजॉय कर सकते हैं।
जॉनी गद्दार
जॉनी गद्दार फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह नील नितिन मुकेश की डेब्यू फिल्म थी। यह ऐसे 5 लोगों की कहानी है जो कि गैर कानूनी काम करते हैं। ये सभी एक दूसरे को धोखा देने की फिराक में रहते हैं। पूरी फिल्म में शानदार सस्पेंस बना रहता है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, रिमि सेन, विनय पाठक, जाकिर हुसैन, अश्विनी कलेस्कर, गोविन्द नामदेव, दयानन्द शेट्टी और रसिका जोशी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम रघवन ने किया है।
बदला
यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह, टोनी ल्यूक, मानव कौल, तनवीर गनी, एंटोनियो अकील और डेंजिल स्मिथ जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट से इंस्पायर्ड है। यह फिल्म थ्रिल से भरपूर है। फिल्म में एक लड़की मर्डर केस में फंस जाती है जिसके बाद एक वकील उसे उस सिचुएशन से निकलता है।
अगली
यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म में राहुल भट्ट, रॉनित रॉय, गिरिश कुलकर्णी, सिद्धांत कपूर, तेजस्वनी कोल्हापुरे, विनीत सिंह, सुरवीन चावला और अबीर गोस्वामी जैसे कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म भी शानदार थ्रिल से भरपूर है। इसमें एक इंसान के अंदर छिपी हुई बुराई को दिखाया गया जो कि उसे विलेन बनाती है। फिल्म में एक स्ट्रगलिंग एक्टर और उसकी किडनैप हुई बेटी के आसपास घूमती हुई दिखाई देती है।
तलवार
यह फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भारत के सबसे सनसनीखेज मुद्दे आरुषि तलवार हत्याकांड पर बेस्ड हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म में इरफान खान, कोंकड़ा सेन शर्मा, सोहम शाहस आयशा परवीन, गजराज राव और समित गुलाटी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। यह पूरी फिल्म आपको एक शानदार थ्रिलर एक्सपीरियंस देने के लिए काफी है।
काबिल
यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। बिना शक यह फिल्म ऋतिक रोशन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋतिक की अदाकारी काबिल-ए-तारीफ रही थी। फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसे अंधे आदमी का किरदार निभाया है जो अपनी वाइफ की मौत का बदला लेता है।
4 जुलाई 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था। यह भारत की कुछ सबसे शानदार थ्रिलर फिल्मों में शामिल है। फिल्म में बॉबी देओल और काजोल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह एक सस्पेंस मूवी है, जिसकी कहानी मर्डर मिस्ट्री के चारों ओर बेस्ड है। इस लव ट्रायंगल फिल्म में अभिनेता के पिता की हत्या कर दी जाती है, जिसका आरोप खुद उसके पुत्र साहिल पर आता है।
नो स्मोकिंग
यह एक चेन स्मोकर की कहानी है। जिसे की सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए रिहैब सेंटर में भेज दिया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। वहीं इस फिल्म में परेश रावल और जॉन अब्राहम ने अभिनय किया है।
ए वेडनेसडे
यह फिल्म भारत की कुछ सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इसमें एक ऐसे आम आदमी की कहानी दिखाई गई है जो कि आतंकवादियों से अपना बदला लेता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिमी शेरगिल जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है।
तीन
साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऋभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म दर्शकों को अपने शानदार सस्पेंस से बांधे रहती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने मेन रोल निभाया है।
खामोश
यह एक बेहद ही शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और अमोल पालेकर जैसे माहिर कलाकार हैं। फिल्म में एक फिल्म की ही कहानी दिखाई गई जिसमें सेट पर जब रहस्यमय ढंग से हत्याएं शुरू हो जाती हैं, तो कोई नहीं समझ पाता कि यह कौन कर रहा है।