अगस्त को बनाने और भी बेमिसाल, इस महीने रिलीज होने जा रही हैं ये कमाल की 10 फिल्में

अगस्त में अगर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार अपना कैलेंडर जरूर सेट कर लें। इस बार दिसंबर में दस शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों का मजा आप OMG 2 और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों के साथ ले सकते हैं। परिवार सहित सिनेमा का आनंद लेने के लिए हो जाइए तैयार-

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 4:06 PM
नजदीकी सिनेमा हॉल्स में इन फिल्मों को देखने की पूरी तैयारी कर लीजिए

अगस्त 2023 सिनेमा की दशा और दिशा बदलने आ रहा है। इस महीने कॉमेडी, थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस का तड़का लगाने के लिए दस फिल्में रिलीज होने जा रही है। हॉलीवुड, बॉलीवुड और रिजनल सिनेमा इस बार एंटरटेनमेंट का डोट डबल से ट्रिपल करने वाला है। अगर आप भी एंटरटेनमेंट के ओवरडोज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तो नजदीकी सिनेमा हॉल्स में इन फिल्मों को देखने की पूरी तैयारी कर लीजिए-

जेलर 

इंटरनेट पर तमन्ना भाटिया के डांसिंग मूव्स से धमाल मचाने वाला 'कावला' जेलर फिल्म का ही गाना है। फिल्म में थलाइवा रजनीकांत का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। नेल्सन दिलीप कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये रजनीकांत की 169वीं फिल्म होगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।10 अगस्त को जेलर रिलीज हो रही है।

OMG 2 

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम पेश करने जा रहे हैं OMG 2। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार फिल्म में शिव के गण बने हैं और पंकज त्रिपाठी शिव के भक्त। फिल्म की कहानी बेटे के वल्गर एक्ट से संबंधित है। लोगों के दिल जीतने ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Gadar 2: The Katha Continues


सनी पाजी की 'गदर एक प्रेम कथा' के हिट होने के दशकों बाद अब फिल्म का सीक्वल भी 11 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म अक्षय कुमार की OMG 2 को टक्कर देती हुई नजर आएगी। फिर से एक बार हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा गूंजेगा और फिर से पाकिस्तान की सरजमीं पर तहलका मचाएगा सनी पाजी का ढाई किलो का हाथ।

भोला शंकर

तेलुगु सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है और फिल्मों के नाम पर लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज दे रहा है। ये फिल्म तमिल Vedalam की रीमेक है। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा  तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगे। कहानी एक गैंगस्टर की है जो गोद ली गई अपनी बहन के माता-पिता को मारने वालों की तलाश में कोलकाता आता है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

घूमर

आर बाल्की हमेशा से ही अपने हटकर विजन को लेकर सिनेमा की दुनिया में चर्चा में रहे हैं। घूमर एक फीमेल क्रिकेटर की जर्नी है। जो अपनी एक बाजू खो देती है लेकिन उसकी क्रिकेट खेलने का सफर जारी रहता है। अभिषेक बच्चन इसमें कोच हैं और सैंयामी खेर खिलाड़ी की भूमिका में है। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Blue Beetle

जेम्स रायस अका ब्लू बीटल एक बार फिर सुपरहीरो वर्ल्ड में अपनी जगह बनाने के लिए आ रही है। फिल्म में Xolo Mariduena जेम्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। डीसी कॉमिक के आधार पर बना ये कैरेक्टर आपको एडवेंचर की दुनिया में ले जाएगा। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

अकेली

नुसरत भरुचा प्रणय मेशरम की डेब्यू फिल्म अकेली में नजर आने जा रही हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वार जोन में फंसी नुसरत को अपनी जान बचाने के लिए कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जिससे किसी भी आम इंसान की रुह कांप जाएगी। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। छोरी के रिलीज के बाद एक्ट्रेस के लिए ये दूसरा बड़ा चैलेंजिंग रोल होगा।

किंग ऑफ कोठा

दुलकर सलमान की फैन फॉलोइंग सीता रामम के बाद से तेजी से बढ़ी है। दुलकर इस बार दर्शकों के बीच एक्शन थ्रिलर किंग ऑफ कोठा लेकर आने वाले हैं। फिल्म को अभिलाष जोशिय ने डायरेक्ट किया है। हमेशा अपने रोमांटिक कैरेक्टर्स के लिए फेमस दुल्कर को एक हटके अवतार में दिखाया जाएगा। फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Gran Turismo

हॉलीवुड स्पोर्ट ड्रामा Gran Turismo 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।  ये कहानी है एक क्लास गेमर, एक रेस कार ड्राइवर और एक मोटरस्पोर्ट एग्जीक्यूटिव की। फिल्म में तीनों के स्ट्रगल और कामयाबी पाने की जर्नी है। फिल्म को Neill Blomkamp  ने डायरेक्ट किया है।

Imran Khan Jailed: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना केस में पाए गए दोषी, हुई तीन साल की जेल

Dream Girl 2

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल की सफलता के बाद अब वो ड्रीम गर्ल 2 लेकर आ रहे हैं। इस सीक्वल में फिर से एक बार पूजा बनने पर मजबूर आयुष्मान को इस बार शादी करनी पड़ जाएगी। हालांकि पूजा के प्यार में पागल होने वालों की लिस्ट इस बार भी काफी लंबी चौड़ी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपॉजिट इस बार अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।