'ड्रीम गर्ल 2' की कामयाबी पर आयुष्मान खुराना का स्टेटमेंट, बोले सक्सेस है स्टारडम की निशानी

News18 के साथ बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि यह एक खूबसूरत एहसास है। बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होना जरूरी है। यह काफी खास है। सफलता से बढ़कर कुछ भी मीठा नहीं है, खासकर बॉक्स ऑफिस की सफलता। हम पिछले कुछ सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे खुशी है कि माहौल बदल गया है और लोग सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। यह बहुत अच्छा है कि ड्रीम गर्ल 2 भी उस लहर का हिस्सा है

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 2:33 PM
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने विक्की डोनर, अंधाधुन, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह कायम की है

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने 'विक्की डोनर', 'अंधाधुन', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह कायम की है। फिलहाल आयुष्मान अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इसके चार साल बाद 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने ओपनिंग डे पर ही 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो अभी तक आयुष्मान की फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। अब आयुष्मान ने अपनी फिल्म की सफलता को लेकर बात की है।

जरूरी है बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी

News18 के साथ बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि यह एक खूबसूरत एहसास है। बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होना जरूरी है। यह काफी खास है। सफलता से बढ़कर कुछ भी मीठा नहीं है, खासकर बॉक्स ऑफिस की सफलता। हम पिछले कुछ सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे खुशी है कि माहौल बदल गया है और लोग सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। यह बहुत अच्छा है कि ड्रीम गर्ल 2 भी उस लहर का हिस्सा है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, कई जगहों पर 2400 रुपये तक पहुंची एक टिकट की कीमत


कमाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं आयुष्मान

आयुष्मान ने कहा कि वे कमाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आंकड़ों को लेकर बहुत बुरा हूं। एक कलाकार के तौर पर मैं ज्यादातर अपने किरगार, स्क्रिप्ट और कहानियों पर ही फोकस करता हूं। कभी कभी मैं म्यूजिक और एडिटिंग पर भी कुछ इनपुट देता हूं। इसके बाद मैं सब कुछ मेकर्स पर छोड़ देता हूं। अभिनेता ने कहा कि लोग मुझे मैसेज में बॉक्स ऑफिस के नंबर्स भी भेजते हैं। लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं पूछता हूं। आपके चेहरे से ही बॉक्स ऑफिस के नंबर पता चल जाते हैं। आपको इसे ट्विटर पर खोजने की जरूरत नहीं है।

आयुष्मान की कुछ फिल्में रही थीं फ्लॉप

आयुष्मान की पिछली कुछ फिल्में जैसे 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'अनेक', 'डॉक्टर जी' और 'एन एक्शन हीरो' कमाई करने में असफल रहीं थीं। तो क्या 'ड्रीम गर्ल 2' के रूप में बॉक्स ऑफिस पर हिट होना उनके लिए अहम था? इस सवाल के जवाब में आयुष्मान ने कहा कि "बिल्कुल! मेरा मानना है कि एन एक्शन हीरो और डॉक्टर जी अच्छी फिल्में थीं और अगर वे अब इस माहौल में रिलीज होतीं तो उनका प्रदर्शन बेहतर होता क्योंकि लोग थिएटर जाने की अपनी आदत में वापस आ गए हैं। उन फिल्मों के लिए समय अलग था। मुझे गियर बदलना पड़ा और ड्रीम गर्ल 2 के साथ बड़े पैमाने पर काम करना पड़ा। हमें वास्तव में बॉक्स ऑफिस नंबरों की जरूरत थी। इसने अपना काम किया है और मुझे खुशी है कि मैं निजी तौर पर बड़ी ऑडियंस के सामने हूं। आयुष्मान ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आपके स्टारडम की निशानी है जब आपकी फिल्म अच्छी शुरुआत करती है और अच्छा वीकेंड गुजारती है और हिट जाती है। यह आपको एक अभिनेता के तौर पर ऑप्शन को चुनने की आजादी देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।