शाहरुख खान की फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, कई जगहों पर 2400 रुपये तक पहुंची एक टिकट की कीमत

अपनी एडवांस बुकिंग में भी जवान ने कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। कई सारी जगहों पर इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में टिकट की कीमत 2,400 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं कई सारे सिने एनालिस्ट्स का मानना है कि जवान के साथ शाहरुख खान कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाने जा रहे हैं

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 9:07 PM
शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी मच अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) के साथ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं

शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी मच अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) के साथ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को ही जारी किया गया था। ट्रेलर को भी ऑडियंस का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। इसके बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्तसुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। अपनी एडवांस बुकिंग में भी जवान ने कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

कई जगहों पर 2400 रुपये तक पहुंची कीमतें

एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। कई सारी जगहों पर एडवांस बुकिंग में टिकट की कीमत 2,400 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं कई सारे सिने एनालिस्ट्स का मानना है कि जवान के साथ शाहरुख खान कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाने जा रहे हैं। न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिष्ठित व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन सोशल मीडिया पर अपडेट करते हुए लिखा कि जवान एडवांस बुकिंग में आग लगी हुई है। जवान ट्रेलर के बाद शानदार शुरुआत। भारत में BookMyShow पोर्टल से पिछले एक घंटे में 20.26K टिकट बेचे गए। जवान, पठान के बाद शाहरुख खान के लिए दूसरी 100 करोड़ की ओपनर बनने के लिए तैयार है। इससे वह बॉलीवुड इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अभिनेता बन जाएंगे।

FTII के नए अध्यक्ष बने अभिनेता आर माधवन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दी बधाई


पूरे भारत में शुरू हो गई है एडवांस बुकिंग

शाहरुख खान की जवान मच अवेडेट फिल्मों में से एक है हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं इसकी एडवांस बुकिंग अब पूरे भारत में खोल दी गई है। शुक्रवार को, SRK के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसका ऐलान करते हुए एक वीडियो डाला। किंग खान ने वीडियो में कहा, "बहुत बेकरार है सब जवान से मिलने के लिए।" मुंबई के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में जवान की एडवांस बुकिंग पहले से ही खुली थी। जहां सुबह के शो के लिए टिकट 250 रुपये से शुरू होते हैं, वहीं 2डी आईमैक्स के लिए रात के शो के लिए टिकट 1,850 रुपये (बिना टैक्स) तक जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे महंगा टिकट नई दिल्ली के एंबियंस मॉल में बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 2400 रुपये है।

विदेशों में भी धूम मचा रही है जवान की एडवांस बुकिंग

इसके अलावा विदेशों में भी जवान की एडवांस बुकिंग धूम मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशों में जवान का एडवांस बुकिंग में कलेक्शन 28 अगस्त तक 200,000 डॉलर यानी लगभग 165 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया है और इसे लिखा भी है। इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण भी इसमें एक खास कैमियो करती हुई नजर आएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।