बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने 'विक्की डोनर', 'अंधाधुन', 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह कायम की है। फिलहाल आयुष्मान अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इसके चार साल बाद 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपने ओपनिंग डे पर ही 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जो अभी तक आयुष्मान की फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। अब आयुष्मान ने अपनी फिल्म की सफलता को लेकर बात की है।
