Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर एक इंटरव्यू में नजर आए थे, जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि किसी भी पुरुष के लिए उसके दिल का टूटना एक कठिन समय होता है।
हाल ही में शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में एक्टर वरुण धवन थोड़े इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, "जब एक आदमी का दिल टूटता है तो हमारा समाज इसे लेकर ज्यादा नहीं सोचता। जबकि वह इंसान एक बहुत ही बुरे दौर से गुजरता है। लेकिन फिर भी आपको काम करना होता है और बहुत सी चीजें करनी होती हैं।"
पुरुषों के इमोशंस को लेकर वरुण धवन ने क्या कहा
एक्टर वरुण धवन ने आगे कहा, "आप अपने इमोशन को दूसरों को दिखा भी नहीं सकते। लेकिन आप अंदर से टूट जाते हो उस दर्द को हम दिखा नहीं सकते। आपको एक चेहरा बनाए रखना होता है और आगे बढ़ना होता है, क्योंकि लोग आपसे मजबूत होने की उम्मीद करते हैं। आप एक लड़के के तौर पर रो नहीं सकते।।" इससे पहले भी एक्टर वरुण धवन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव को लेकर बात कर चुके हैं।
कैसा है बेबी जॉन का कलेक्शन
वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस परअब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के चार दिन बाद बेबी जॉन का ने 23.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्डवाइड इसका कुल कारोबार 36.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन अब तक 28.70 करोड़ रुपये रहा है।