Deepika Padukone: अपनी बेटी को इस तरह से बड़ा करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, बताई अपनी दिल की इच्छा

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में इस साल बेटी दुआ ने कदम रखा है। पैरेंट्स बनने के बाद ये कपल लगातार अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने बेबी दुआ की परवरिश को लेकर बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 5:03 PM
Story continues below Advertisement
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह इन दिनों अपने हर काम को साइड में रखकर अपना पूरा ध्यान अपनी बेटी दुआ को दे रही है

Deepika Padukone: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी दुआ सिंह पादुकोण के साथ समय बिता रही हैं। मां बनने के बाद से एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लेकर अपना पूरा ध्यान अपनी बेटी दुआ की परवरिश पर दे रही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में मीडिया के लिए एक गेट टुगेदर रखा था, जहां पर उन्होंने पैपराजी की अपनी बेटी दुआ से मुलाकात करवाई थी।

इस इवेंट के दौरान उनसे अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने इस पर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी।

दीपिका पादुकोण ने क्या कहा


जब दीपिका पादुकोण से कल्कि 2898 AD ( Kalki 2898 AD 2) के पार्ट 2 को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अब उनकी बेटी दुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इन दिनों अपने हर काम को साइड में रखकर अपना पूरा ध्यान अपनी बेटी को दे रही है। दीपिका ने कहा कि वह इस समय अपनी बेटी दुआ को किसी नैनी के भरोसे नहीं छोड़ सकती है। दीपिका ने कहा, "मैं अपनी बेटी को खुद पालूंगी, बिल्कुल वैसे जैसे मेरी मां ने मुझे पाला।"

कब शुरू होने वाली थी शूटिंग

कल्कि 2898 एडी की शानदार सफलता के बाद फैन्स बेसब्री से इसके सीक्वल इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दीपिका के हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि फैन्स को कल्कि 2 के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म इस साल 8 सितंबर को हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्कि 2898 AD पार्ट 2 की शूटिंग साल 2025 की गर्मियों में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा कि फिल्म की शूटिंग शूरू होने में देरी हो सकती है।

कब रिलीज हुई थी कल्कि

वहीं, Kalki 2898 AD की बात करें तो यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें प्रभास, कमल हासन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

Year Ender 2024: बॉलीवुड सितारे हॉलीवुड फिल्म-सीरीज में छाए, बिखेरा जलवा, जानें उनके दमदार किरदार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।