अल्लू अर्जुन फैंस के लिए बुरी खबर, रुकी पुष्पा पार्ट-2 की शूटिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज भारत की सबसे ज्यादा हिट और कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। खबरों की मानें तो पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। अब इस फिल्म के फैंस को थियेटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार करना होगा

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 8:08 PM
पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस अभिनेताओं में से एक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) के सीक्वल यानी दूसरे पार्ट का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज भारत की सबसे ज्यादा हिट और कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है।

रोकी गई Pushpa: The Rule की शूटिंग

खबरों की मानें तो पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। अब इस फिल्म के फैंस को थियेटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार करना होगा। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर सुकुमर फिल्म के अभी तक शूट किए गए हिस्से से संतुष्ट और खुश नहीं हैं। ऐसी भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दोबारा नए सिरे से शूट किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म मेकर्स अल्लू अर्जुन के बर्थ डे 8 अप्रैल के मौके पर पुष्पा 2 के टीजर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे।

क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा करेंगे शादी? एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल


इस साल रिलीज नहीं होगी पुष्पा द रूल?

ऐसी खबरें भी हैं कि पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) की शूटिंग अब तीन महीने बाद शुरू होगी। अगर ऐसा होता है तो फिर साल 2023 में पुष्पा रिलीज नहीं हो सकेगी। हालांकि फिलहाल पुष्पा की शूटिंग के रुकने को लेकर किसी भी तरह का कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

साल 2021 में रिलीज हुआ था पुष्पा का पहला पार्ट

पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लाल चंदन की तस्करी करने वाले सिंडिकेट की कहानी को दिखाया गया था। पुष्पा में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं फहद फाजिल ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में साई पल्लवी की भी इंट्री हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।