Shubhangi Atre Divorce: मशहूर टीवी शो 'भाबी जी घर पर है' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने शादी के 19 साल बाद अपने पति पीयूष पूरे (Piyush Poorey) के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। लोकप्रिय सीरियल में 'अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi)' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच अब सुलह की संभावना कम लगती है। शुभांगी ने पीयूष के साथ 2003 में अपने गृहनगर इंदौर में शादी की थी, जो डिजिटल मार्केटिंग में हैं। उन्हें दो साल बाद एक बेटी का आशीर्वाद मिला।
