Bhagyashree Injury: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक भाग्यश्री को हाल ही में पिकलबॉल खेलते समय गंभीर चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। चोट से एक्ट्रेस के सिर पर गहरा जख्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की तुरंत सर्जरी करनी पड़ी थी और डॉक्टरों ने उनके माथे पर 13 टांके लगाए है।
