Big Boss 16: शो की 1000 करोड़ रुपए फीस पर बोले सलमान खान, 'मेरे खर्चे भी ऐसे ही हो जाते हैं, वकीलों की फीस और....'

Big Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) ने शो के लिए अपनी 1000 करोड़ रुपए फीस की अफवाह पर चुटकी लेते हुए कहा कि इतना पैसा अगर मुझे मिल जाए न तो मैं काम ही न करूं

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 3:04 PM
Big Boss शो की 1000 करोड़ रुपए फीस पर बोले सलमान खान

Big Boss 16: बिग बॉस 16 इस वीकेंड शुरू हो रहा है। इस बार का सीजन कैसा होगा और कंटेस्टेंट्स कौन होंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने नए सीज़न के लिए अपनी फीस (Fees) को लेकर फैली अफवाहों पर प्रतिक्रिया जरूर दी है। सलमान ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अफवाहों पर बात की है।

सलमान खान ने शो के लिए अपनी 1000 करोड़ रुपए फीस की अफवाह पर चुटकी लेते हुए कहा कि इतना पैसा अगर मुझे मिल जाए न तो मैं काम ही न करूं।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर इतना पैसा मुझे दिया भी जा रहा है, तो मेरे खर्च भी बहुत हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "वकीलों की ही फीस काफी है। यहां पैसा आता है और वहां चला जाता है।"


एक्टर ने कहा कि सलमान खान के वकील भी 'सलमान खान' ही हैं। उन्होंने आगे कहा, "ये सलमान खान कमाते हैं और वो सलमान खान ले जाते हैं।"

हालांकि, इसके बाद सलमान थोड़े सीरियस हो गए और कहा, “मेरी फीस इतनी नहीं है। इस रकम का 1/4 हिस्सा भी नहीं है।" उन्होंने मजाक में कहा कि आप लोग और फैंस जो ये बढ़ा चढ़ा कर आंकड़े निकालते हैं, ऐसी रिपोर्ट्स इनकम टैक्स और ED वाले भी देखते हैं। फिर जब वे घर आते हैं और जांच करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि सच्चाई क्या है।

सलमान खान की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में सनसनीखेज खुलासा, फार्महाउस के पास मारने की थी प्लानिंग

इवेंट में, सलमान ने यह भी खुलासा किया कि नए सीजन में काफी कुछ ऐसा होगा, जिसकी उम्मीद नहीं होगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बिग बॉस खुद इस बार शो का हिस्सा होंगे। हालांकि, सलमान ने इस वीकेंड तक चीजों को सीक्रेट रखने का फैसला किया।

इस साल ये भी सामने आया है कि वीकेंड का वार शनिवार और रविवार के शेड्यूल के बजाय शुक्रवार और शनिवार को होगा।

बता दें कि सलमान चौथे सीजन से ही बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शो की मेजबानी करना और नए लोगों से मिलना काफी पसंद है। उन्हें लोगों को सही रास्ते पर लाने में मदद करने में मजा आता है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका बिग बॉस के घर के सदस्यों के साथ एक बंधन बढ़ता है। जहां अभिनेता ने शो के सर्वश्रेष्ठ होस्ट के रूप में अपना खिताब पक्का कर लिया है, वहीं शो के बाहर के प्रतियोगियों के साथ भी उनका एक करीबी रिश्ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।