दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई स्थित फार्महाउस के कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश की थी, ताकि उनके आने जाने के समय के बारे में पूरी डिटेल्स का पता लगाया जा सके।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सलमान को उनके पनवेल फार्महाउस जाने के रास्ते में मारने का प्लान बनाया गया था। इसके लिए लंबे समय से न सिर्फ उनके के घर, पनवेल फार्म हाउस की, बल्कि उनकी पूरी दिनचर्या की रेकी की गई। साजिश को अंजाम देने के लिए शूटर डेढ़ महीने तक पनवेल में किराए पर एक घर लेकर भी रहे। हालांकि, उनकी सारी प्लीनिंग फेल हो गई।
प्लान को गोल्डी बरार कर रहा था लीड
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लान को शूटर गोल्डी बरार लीड कर रहा था। प्लान के मुताबिक, मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में कपिल पंडित, संतोष जाधव और सचिन विश्नोई थापन एक किराए का कमरा लेकर रुके थे।
इन सभी शूटर्स ने कमरे में सलमान खान पर हमला करने के लिए कई छोटे हथियार जमा किए थे। खबरों के अनुसार, शूटर्स ने पता किया था कि सलमान खान हिट एंड रन केस के बाद से अपनी गाड़ी की स्पीड कम रखते हैं। सलमान जब भी पनवेल में अपने फार्महाउस पर जाते हैं, तब उनके साथ सिर्फ शेरा ही मौजूद होता है। हालांकि, शूटर्स को कभी सटीक मौका नहीं मिल पाया।
फार्म हाउस जाने के रास्ते में था हमले की प्लानिंग
गोल्डी ने ही सलमान की हत्या के लिए लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर कपिल पंडित को चुना था। पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने सलमान को मारने की साजिश रची थी। पनवेल फार्म हाउस जाने के रास्ते में सलमान पर जानलेवा हमला करने का प्लान बना था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस के शूटर्स ने फॉर्म हाउस के सुरक्षा गार्ड्स तक से सलमान का फैन बनकर दोस्ती कर ली थी। ताकि बॉलीवुड स्टार के ह मूवमेंट की तमाम जानकारी मिल सके। दो बार सलमान उस दौरान अपने फॉर्म हाउस पर आए भी, लेकिन लॉरेस के शूटर्स हमला करने से चूक गए।