Get App

सुशांत सिंह राजपूत ने PK में जब किया था अनुष्का शर्मा को Kiss, अंकिता लोखंडे ने की थी गुस्से में हद पार

Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने कई बार सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि कैसे वो सुशांत के इंटीमेट सीन देखकर गुस्सा हो जाया करती थीं। एक बार तो पीके में अनुष्का के साथ सुशांत के किसिंग सीन से वो इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने भरे हॉल में सुशांत सिंह के हाथों में नाखून गड़ा दिए थे, जानिए कैसे सुशांत ने संभाला था अंकिता को।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 3:10 PM
सुशांत सिंह राजपूत ने PK में जब किया था अनुष्का शर्मा को Kiss, अंकिता लोखंडे ने की थी गुस्से में हद पार
अंकिता ने बताया कि शुद्ध देसी रोमांस के रोमांटिक सीन्स देख तो वो रो ही पड़ी थीं।

Bigg Boss 17 में अब तक की जर्नी में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इमोशंस खुलकर जाहिर किए हैं। अंकिता ने सुशांत सिंह की सुसाइड से लेकर उनके फिल्मों को लेकर पैशन को लेकर काफी डेडिकेशन के साथ लोगों के बीच रखा है। हाल ही में अंकिता ने PK के एक सीन को लेकर भी बात की। अंकिता ने बताया कि जब सुशांत सिंह राजपूत शुद्ध देसी रोमांस और पीके कर रहे थे उस दौरान दोनों डेट कर रहे थे। दोनों ही फिल्मों में सुशांत के परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ काफी इंटेंस सीन थे। अंकिता ने बताया कि कैसे पहले से उन बोल्ड सीन्स के बारे में जानने के बाद भी फिल्म देखते हुए वो काफी असहज हो गई थीं।

हॉल में चुभाए नाखून

अंकिता अभिषेक और आएशा खान को बता रही थीं कि जब उन्होंने पीके देखी तो उन्हें चक्कर आ गए थे। सुशांत का फिल्म में अनुष्का के साथ एक किसिंग सीन था। साथ ही अंकिता ने बताया कि शुद्ध देसी रोमांस के रोमांटिक सीन्स देखे तो वो रो ही पड़ी थीं। सुशांत ने पीके के लिए पूरा हॉल बुक किया था वो पहले से ही जानते थे कि अंकिता ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। अंकिता कहती हैं कि उस हॉल में हम दोनों के अलावा कोई नहीं था। सुशांत किसी और के साथ नहीं देख सकता था क्योंकि वो जानता था कि मैं आपा खो दूंगी। किसिंग सीन देखकर अंकिता ने अपने नाखून उसके हाथ में गड़ा दिए थे। सुशांत वहां से भाग गया और वापिस नहीं आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें