Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के बीच अत्यधिक लोकप्रियता हासिल कर चुका है और 18वें सीजन की तो काफी चर्चा हो रही है। इस सीजन के हर एपिसोड के साथ नई-नई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। अभी इस शो में टाइम गॉड टास्क के दौरान दो दोस्त आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे ये सीजन आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में शामिल लोगों के अलग-अलग रूप भी सामने आ रहे हैं।
इस सीजन में शामिल लोगों के बीच गुटबाजी भी देखने को मिल रही है और कौन किसके लिए कितना वफादार है, यह बात अब धीरे-धीरे खुलकर सबके सामने आ रही है। आज के एपिसोड में अविनाश मिश्रा और टाइम गॉड बनी ईशा सिंह आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।
ईशा और अविनाश की दोस्ती में पड़ी दरार
इस सीजन में अब तक बिग बॉस के घर के अंदर अगर किसी की दोस्ती ने लोगों का सबसे ध्यान खींचा है, तो वो है अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक के बीच की केमेस्ट्री को। पर हाल ही में एलिस कौशिक बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं और उनके बाहर होने के बाद अविनाश और नई टाइम गॉड बनी ईशा के दोस्ती में दरार पड़ते हुए दिख रहा है। बिग बॉस 18 के हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि ईशा और अविनाश के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है। वहीं अब अविनाश और ईशा के बीच का यह झगड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
बिग बॉस का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें साफ-साफ दिख रहा है कि अविनाश द्वारा खाने के मुद्दे पर अपनी सफाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अविनाश की सफाई पर ईशा उसको बेवकूफ बोलते हुए दिखाई देती है। ईशा ने अविनाश पर राशन को लेकर कमेंट किया, जिस पर अविनाश ने उन्हें गलत रास्ते पर जाने की बात कही। इस बहस के बढ़ते-बढ़ते तनातनी के माहौल में बदल गई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को ताने देने लगे। इस घटनाक्रम के बाद दर्शकों में ईशा और अविनाश की दोस्ती को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। शो के ऐसे नाटकीय मोड़ दर्शकों की रुचि को और बढ़ा रहे हैं, और आगामी एपिसोड्स में और भी दिलचस्प पल देखने की उम्मीद है।