Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा फिर मुसीबत में, ED ने लिया ये एक्शन

Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी नेटवर्क और अवैध सर्कुलेशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के प्रॉपर्टी पर रेड मारा है

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा फिर मुसीबत में

Shilpa Shetty-Raj Kundra: पोर्नोग्राफी नेटवर्क और अवैध सर्कुलेशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के प्रॉपर्टी पर रेड मारा है। ईडी ने पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में केस दर्ज करने के बाद अब जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED), मुंबई और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 जगहों पर तलाशी कर रही है। यह जांच उन संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है, जो कथित तौर पर मोबाइल ऐप्लिकेशन और अन्य माध्यमों से पोर्नोग्राफी कंटेंट बेचने में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी कुंद्रा के सहयोगियों के प्रॉपर्टी की भी तलाशी कर रही है।

इस मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार


बता दें कि राज कुंद्रा को जून 2021 में कथित रूप से पोर्नोग्राफी फिल्मों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस रैकेट के मुख्य साजिश कर्ता राज कुंद्रा थे। उन्हें बाद में सितंबर 2021 में जमानत मिल गई थी। जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क तब सबके सामने आया जब फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने एक पोर्नोग्राफी रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई। जब यह जांच आगे बड़ी तो इस केस में चार और गिरफ्तारियां हुईं।

कब दर्ज हुआ था केस

मुंबई पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को इस मामले में पहली शिकायत दर्ज की थी, जब एक महिला ने मुंबई के मालवाणी थाने में इस रैकेट की जानकारी दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ लोग लड़कियों से फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के बहाने उनसे अश्लील फिल्मों में काम करवा रहे हैं।  महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ लोग लड़कियों से फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के बहाने उनसे अश्लील फिल्मों में काम करवा रहे हैं। जिसके बाद मलाड वेस्ट इलाके में मुबई पुलिस ने छापेमारी की जहां पर किराए पर लेकर अश्लील फिल्मों की शूटिंग करवाई जा रही थी। इस छापेमारी में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनसे पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा का नाम सामने आया था।

Anil Mehta Suicide: बिल्डिंग से कूदने से पहले मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने अमृता को किया था फोन, जानें छोटी बेटी से क्या हुई बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।