Get App

Bigg Boss 18 का नया प्रोमो लॉन्च, 6 अक्टूबर से शुरू होगा 'टाइम का तांडव', कंटेस्टेंट्स लिस्ट समेत जाने सबकुछ

Bigg Boss 18: भारत का सबसे पॉपुलर और विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का 6 अक्टूबर से आगाज होने वाला है। नया सीजन यानी 'बिग बॉस 18' में बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी करेंगे

Akhileshअपडेटेड Oct 05, 2024 पर 6:06 PM
Bigg Boss 18 का नया प्रोमो लॉन्च, 6 अक्टूबर से शुरू होगा 'टाइम का तांडव', कंटेस्टेंट्स लिस्ट समेत जाने सबकुछ
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' रविवार यानी 6 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाला है। इस बार 'टाइम का तांडव' थीम होने वाला है

Bigg Boss 18 New Promo: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले दुनिया की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का रविवार यानी 6 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है। भव्य प्रीमियर से पहले शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए टीजर में इस सीजन की दिलचस्प थीम 'टाइम का तांडव (Time Ka Tandav)' से पर्दा उठाया गया है। प्रोमो से लग रहा है कि शो में इस बार भी खूब सारा ड्रामा और रौमांच देखने को मिलेगा। टीजर ने बिग बॉस 18 के लिए होस्ट के रूप में सलमान खान की भी वापसी की पुष्टि की है।

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो ने इस सीजन के 'टाइम का तांडव' थीम से जुड़े अनूठे तत्वों को उजागर करके दर्शकों का और भी अधिक उत्साह बढ़ा दिया है।

'बिग बॉस 18' का घर बताएगा भविष्य?

प्रोमो के मुताबिक, इस बार के सीजन में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स के फ्यूचर यानी अपने भविष्य को देख पाएंगे। इसके चलते 18वां सीजन काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, घर के शीशे कथित तौर पर प्रतियोगियों का "भविष्य" बताएगा, जो साइंस और टेक्नोलॉजी के संगम के साथ इस बार 'टाइम का तांडव' देखने को मिलेगा। नया प्रोमो देखने के बाद फैंस इस शो के लाइव होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें