Bigg Boss 18: बिग बॉस में सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की क्लास, करोड़पति बिजनेस को मांगनी पड़ गई माफी

Bigg Boss 18: बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड का फैंस हमेशा ही एक्साइटेड नजर आते हैं। इस बार का बिग बॉस के वीकेंड का वार का एपिसोड काफी रोमांचक रहा। शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट इसमें शामिल हुए थे। जहां पर सलमान खान ने अशनीर से उनके एक वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया। दोनों के बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 8:47 PM
Bigg-boss: बिग बॉस में सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की क्लास

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के हर एपिसोड का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बात अगर विकेंड के एपिसोड का हो तो बिग-बॉस को चाहने वाले कभी भी इसे मिस नहीं करना चाहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के वीकेंड का वार का एपिसोड काफी रोमांचक रहा। इस बार विकेंड के वार के एपिसोड में शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। अशनीर के पुराने बयानों को लेकर सलमान खान ने उनसे कई सवाल किए। सलमान ने अशनीर से एक वायरल वीडियो के बारे में पूछते हुए कहा, आप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें आप मेरे और मेरी टीम के बारे में काफी कुछ कह रहे थे। सलमान ने कहा जब आप भारतपे में थे उस समय में आपकी टीम से मिला था। मेरी आपसे आजतक कभी मुलाकात हुई ही नहीं थी।

सलमान ने अशनीर को सावधान करते हुए कहा कि, वह क्या बोलते हैं और कैसे खुद को पेश करते हैं इस पर उनको ध्यान रहना चाहिए। दोनों के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि, अपने पिछले इंटरव्यू में अशनीर ने सलमान खान से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह सलमान खान से एक एड शूट के दौरान के दौरान मिले थे, जब सलमान के मैनेजर ने अशनीर से कहा था कि सुपरस्टार उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान अशनीर ग्रोवर के साथ हुई मीटिंग के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बातचीत के दौरान अशनीर ज्यादा कुछ नहीं बोलते हैं। वीडियो की शुरुआत में, अशनीर कहते हैं कि, सर मीटिंग हुई थी। इस पर सलमान ने कहा, "बैठक आपके साथ नहीं बल्कि आपकी टीम के साथ हुई थी। हो सकता है कि आप भी वहां मौजूद रहे हों। हमने कोई चर्चा नहीं की। मैंने देखा कि आपने क्या कहा है। आपने कहा कि हमने आपको बेवकूफ बनाया। यह गलत है। वे आंकड़े गलत थे।" बातचीत के दौरान अशनीर ग्रोवर ज्यादातर समय चुप रहे और फिर सलमान से कहा कि, "आपको ब्रांड एम्बेसड बनाना हमारा सबसे स्मार्ट फैसला था।" इस पर सलमान ने कहा कि, आज तक जिसने भी मुझे अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है सबको ही फायदा हुआ है किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

 

'मुझे आपका नाम भी नहीं पता था'

सलमान ने अशनीर से कहा, "उस वीडियो में आपका एटीट्यूड वैसा नहीं था जिस तरह से आप आज बात कर रहे हैं। मुझे जल्दी किसी की बात का कोई बुरा नहीं लगता, लेकिन किसी के बारे में गलत चीजें सोचना सही नहीं है। मुझे अभी पता चला कि आप यहां आ रहे हैं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता था। जब से मैंने आपका वीडियो देखा है, मैं आपका चेहरा पहचान गया हूं। सलमान ने अशनीर से कहा उनको खुद को पेश करने के तरीके के बारे में सावधान रहना चाहिए। जिस पर अशनीर सलमान से माफी मांगते हुए कहा कहा कि उनका इरादा उनका अपमान करने का नहीं था।"

Nayanthara-Dhanush Controversy: बर्थडे गर्ल नयनतारा को धनुष ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, जवाब ना देने पर चुकाने होंगे 10 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।